पादरी चर्च में करा रहे थे प्रार्थना, हो रहा था लाइव टेलीकास्ट, तभी गिरा क्रॉस
Last Updated:
Ecuador Church Accident: इक्वाडोर के गयागुआकिल में लाइव प्रार्थना सभा के दौरान चर्च की दीवार से भारी लकड़ी का क्रॉस गिरने से पादरी फादर पैट्रिक अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी की दर्दनाक मौत हो गई. यह खौफनाक हादसा सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम के दौरान कैमरे में कैद हुआ. आर्कडायोइस ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए शोक जताया है. क्रॉस गिरने के सटीक कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
प्रेरयर के दौरान यह हादसा हुआ. (From Live Feed)
चर्च में प्रार्थना के दौरान एक ऐसा हादसा हो गया जिसे देखकर हर कोई हैरान है. इक्वाडोर के गयागुआकिल शहर में फादर पैट्रिक अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी लाइव प्रार्थना सभा के दौरान चर्च में लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे, तभी उनके ठीक पीछे दीवार पर टंगा भारी-भरकम लकड़ी का क्रॉस अचानक टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरा. सबसे खौफनाक बात यह है कि यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम के दौरान कैमरे में कैद हो गई. अचानक हुए इस हादसे से चर्च में चीख-पुकार मच गई और इस दर्दनाक घटना में फादर की मौके पर ही मौत हो गई.
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान हुआ खौफनाक हादसा
यह दिल दहला देने वाली घटना गयागुआकिल के ‘आवर लेडी ऑफ परपेचुअल हेल्प’ चर्च में शनिवार को हुई. फादर पैट्रिक अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी चर्च में अपनी सेवा दे रहे थे और पूरी श्रद्धा के साथ प्रार्थना करा रहे थे. यह समारोह सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम भी किया जा रहा था. जब इस धार्मिक अनुष्ठान को शुरू हुए करीब 27 मिनट ही हुए थे, तभी उनके ठीक पीछे दीवार पर टंगा हुआ भारी लकड़ी का क्रॉस अचानक अपनी जगह से उखाड़कर सीधे फादर पैट्रिक के ऊपर आ गिरा.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जैसे ही वह भारी-भरकम क्रूस फादर पर गिरा, चर्च में मौजूद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई और हड़कंप सनसनी फैल गई. ऑनलाइन सामने आए वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह अचानक हुआ हादसा देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए. गयागुआकिल के महाधर्माध्यक्षीय कार्यालय (Archdiocese of Guayaquil) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर फादर की मौत की पुष्टि की है और उनके परिवार, दोस्तों तथा रेडम्प्टोरिस्ट धार्मिक समुदाय के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. फादर पैट्रिक इसी चर्च के मुख्य पादरी थे.
आखिर क्यों गिरा क्रॉस?
हादसे के बाद से सवाल उठ रहा है कि आखिर वह भारी क्रॉस अचानक कैसे गिर गया? हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसी संरचनात्मक क्षति की वजह से हुआ या फिर फिक्सिंग में किसी लापरवाही के कारण. आर्कडायोइस ने यह भी साफ नहीं किया है कि फादर की मौत मौके पर ही हो गई थी या अस्पताल ले जाने के बाद. इस अचानक हुए हादसे ने दुनियाभर के श्रद्धालुओं और सोशल मीडिया यूजर्स को गहरे सदमे में डाल दिया है.