Drishyam 3 Worldwide Box Office: नोट छापने की मशीन बनी ‘दृश्यम 3’, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचा धमाल, जानें अब तक का टोटल बिजनेस

Drishyam 3 Worldwide Box Office: नोट छापने की मशीन बनी ‘दृश्यम 3’, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचा धमाल, जानें अब तक का टोटल बिजनेस


Last Updated:

अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. वैसे अब इसकी कमाई में गिरावट आ गई है. लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने एक बार फिर अपना दम दिखाया है. खास बात है कि दुनियाभर में अजय देवगन की यह मूवी 500 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार चुकी है. चलिए आपको बताते हैं कि 16 दिनों में ‘दृश्यम 3’ कितना बिजनेस कर लिया है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 61.3 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखा गया. वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. दुनियाभर में भी यह मूवी छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि वर्ल्डवाइड फिल्म का अब तक टोटल बिजनेस कितना हो गया है.

घरेलू कलेक्शन के साथ-साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी यह फिल्म नए कीर्तिमान गढ़ रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, देश भर के 4,137 शोज के जरिए फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन को 5 करोड़ की शानदार कमाई की. इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 3.10 करोड़ बटोरे थे. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

इस उछाल के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 341.10 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं ओवरसीज मार्केट से मिले 120 करोड़ के कलेक्शन की बदौलत दुनियाभर में ‘दृश्यम 3’ का कुल ग्रोस कलेक्शन 528.77 करोड़ के पार हो गया है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

Add News18 as
Preferred Source on Google

शनिवार को फिल्म के हिंदी 2D शोज में दर्शकों की काफी अच्छी भीड़ देखने को मिली और ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 35.52 फीसदी दर्ज की गई. नाइट शोज में सबसे ज्यादा क्रेज रहा, जहां ऑक्यूपेंसी 42.15 फीसदी तक पहुंच गई, जबकि इवनिंग शोज में यह 35.31 फीसदी रही. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने 2,24,413 फुटफॉल्स दर्ज किए, जिससे अब तक थिएटर्स पहुंचने वाले कुल दर्शकों का आंकड़ा 1.45 करोड़ के पार हो चुका है. सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

कहानी की बात करें तो शुरुआती दो पार्ट में विजय सलगांवकर अपने परिवार को सुरक्षित रखने और पुलिस से एक कदम आगे रहने में कामयाब रहा था. लेकिन ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में उसका अतीत एक बार फिर उसके सामने आ खड़ा होता है. तीसरे पार्ट में विजय उन राजों को छुपाने की जद्दोजहद करता दिखता है, जिन्हें बचाने के लिए उसने सालों मेहनत की. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

अब उसकी हर सोची-समझी चाल का कड़ा इम्तिहान हो रहा है. यही इस बार की कहानी है. खासकर ‘दृश्यम 3’ के दमदार क्लाइमैक्स को खूब सराहा जा रहा है. वैसे यह मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का रीमेक है लेकिन हिंदी मूवी में कहानी को थोड़ा अलग बनाने का रास्ता चुना गया. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

इस फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. वहीं सौरभ शुक्ला का भी मूवी में कैमियो देखने को मिलता है. इस मूवी को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है और वह इसके को-राइटर भी हैं. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link