Dharm Astha : अपराजिता से केला तक…दशहरे से पहले घर में लगाएं ये 4 पौधे, भर जाएगी तिजोरी, जानिए कैसे?

Dharm Astha : अपराजिता से केला तक…दशहरे से पहले घर में लगाएं ये 4 पौधे, भर जाएगी तिजोरी, जानिए कैसे?


Last Updated:

Dussehra Vastu Tips : दशहरे का पर्व निकट है. इस मौके का लाभ उठाकर आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं. अगर दशहरे से पहले घर में कुछ पौधे लगा लिए जाएं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार सुख-समृद्धि खिंची चली आती है. लोकल 18 से ऋषिकेश के ज्योतिषी पंडित अखिलेश पांडेय बताते हैं कि दशहरे से पहले आप अपने घर में चार पौधे जरूर लगाएं. शमी का पौधा घर के भीतर फैली नकारात्मकता को बाहर करता है. अपराजिता घर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. तुलसी को अगर उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में लगाया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं.

ऋषिकेश. दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए पूजा-पाठ करते हैं और घर की साफ-सफाई भी करते हैं. ऐसे में अगर दशहरे से पहले घर को सजाने के साथ कुछ शुभ पौधे लगाए जाएं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है. लोकल 18 से ऋषिकेश के ज्योतिषी पंडित अखिलेश पांडेय बताते हैं कि दशहरे से पहले लगाए जाने वाले पौधों में सबसे पहले नाम आता है शमी का. शमी के पौधे को पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बहुत पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि इसका संबंध सीधे भगवान राम और रामायण काल से है.

पंडित अखिलेश कहते हैं कि जब आप शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार या सही स्थान पर लगाते हैं, तो यह घर के भीतर फैली नकारात्मकता को बाहर करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. अपराजिता का पौधा भी घर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसके नीले और सुंदर फूल न केवल मन को सुकून देते हैं, बल्कि घर-परिवार में चल रहे तनाव और अशांति को दूर कर घर को खुशहाल बना देते है.

केले के पौधे की सेवा

पंडित अखिलेश के मुताबिक, पौधों की बात हो और तुलसी का जिक्र न आए, हो ही नहीं सकता. तुलसी तो वैसे भी हर भारतीय घर की पहचान मानी जाती है, लेकिन अगर इसे वास्तु के अनुसार सही दिशा यानी उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में लगाया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं. इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि का एक अटूट माहौल बना रहता है. दशहरे के खास मौके पर अगर आप केले का पौधा लाकर अपने आंगन में रोपते हैं, तो यह धार्मिक दृष्टि से बेहद कल्याणकारी माना जाता है. मान्यता है कि केले के पौधे की सेवा करने से घर में खुशहाली और बरकत बनी रहती है. माता लक्ष्मी का साक्षात वास होता है.



Source link