Canada Military Base Fire: Canada Fire| मिलिट्री बेस में लगी भीषण आग कई सैनिक जलकर मरे पूरा कनाडा सदमे में


Last Updated:

Alberta military base fire: कनाडा के अल्बर्टा मिलिट्री बेस पर लगी आग के बाद कई सैनिकों की मौत होने की खबरें आ रही हैं. इस दर्दनाक घटना में कई सैनिक जख्मी भी हो गए हैं. कनाडा के पीएम कार्नी ने घटना पर दुख जताया है और मौके पर राहत कार्य जारी है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

मिलिट्री बेस में भीषण हादसा, कई सैनिकों की दर्दनाक मौत, सदमे में कनाडाZoom

कनाडा में लगी आग, कई सैनिकों की जलकर मौत. (रॉयटर्स/ सांकेतिक तस्वीर)

Alberta military base fire: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित वेनराइट सैन्य अड्डे पर शनिवार को भीषण आग लग गई. तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे हालात और गंभीर हो गए. अधिकारियों ने इस घटना में कुछ सैनिकों की मौत हुी है और कई लोग जख्मी हुए हैं. अब तक ये साफ नहीं है कि इनकी सही संख्या कितनी है. रक्षा मंत्री ने हालात देखने के बाद कहा है कि उनकी याद में ऐसी दर्दनाक आग कभी नहीं लगी. वे स्तब्ध नजर आए लेकिन किसी तरह के आंकड़े अभी जारी नहीं किए हैं.

अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ ने इस घटना को बेहद दुखद और गंभीर बताया. उन्होंने कहा कि आग से कई सैन्यकर्मी प्रभावित हुए हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी घटना पर दुख जताया और कहा कि केंद्र सरकार, प्रांतीय प्रशासन और स्थानीय अधिकारी मिलकर राहत कार्यों में जुटे हैं. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक आग सैन्य अड्डे की सीमा पार कर आसपास के क्षेत्र तक पहुंच गई थी और तेज हवाओं की वजह से बढ़ गई. आग पर काबू पाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई आपातकालीन एजेंसियां काम कर रही हैं.



Source link