खेत से ही खरीद लेती हैं कंपनियां, किसान करेला नहीं इस चीज की कर रहा खेती, उत्पादन और लाखों की कमाई का गणित

खेत से ही खरीद लेती हैं कंपनियां, किसान करेला नहीं इस चीज की कर रहा खेती, उत्पादन और लाखों की कमाई का गणित


होमताजा खबरकृषि

खेत से ही खरीद लेती हैं कंपनियां, किसान करेला नहीं इस चीज की कर रहा खेती

Last Updated:

Bitter Gourd Seeds Cultivation: बस्तर में एक किसान अपनी अनोखी खेती को लेकर चर्चा में हैं. यहां किसान करेले की सब्जी उगाने के बजाय उसके बीज तैयार कर रहे हैं. समलू कश्यप नाम के किसान ने पारंपरिक खेती से अलग रास्ता अपनाते हुए करेले के बीज की खेती शुरू की है.

बस्तर. बस्तर के एक किसान करेले की सब्जी की बजाय करेले के बीज की खेती कर रहे हैं. समलू कश्यप नाम के इस किसान ने सरकार से सब्सिडी लेकर शेड नेट लगाया है और इसके जरिए करेले के बीज की खेती कर रहे हैं. इस अनोखी खेती से उन्हें लाखों रुपये की कमाई होने की उम्मीद है. आमतौर पर किसान करेले की खेती सब्जी बेचकर कमाई करने के लिए करते हैं, लेकिन समलू कश्यप ने बीज उत्पादन को अपना लक्ष्य बनाया है. बीज की खेती में सही तकनीक, फसल की देखभाल और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना पड़ता है.

लोकल 18 की टीम को किसान ने बताया कि वह लगभग आधा एकड़ में करेले की खेती कर रहे हैं. खेत में चार से पांच बार जुताई करने के बाद रोटावेटर चलाकर बेड बनाया गया है. बेड की दूरी 5 फीट और पौधे से पौधे की दूरी 4 फीट रखी गई है. इसमें गोबर की खाद के साथ-साथ डीएपी और सुपर फॉस्फेट का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा ऊपर से 12:61, 19:19 और 13:0:45 खाद का उपयोग किया जाता है.

उत्पादन और कमाई का गणित
यह तीन महीने की फसल होती है. कंपनी के अनुसार इसमें तीन क्विंटल तक उत्पादन हो जाता है. किसान ने बताया कि आधा एकड़ में खेती करने पर उन्हें तीन क्विंटल तक उत्पादन होने की संभावना है. बाजार में इसका भाव 2100 से 2200 रुपये प्रति किलो चल रहा है. एक क्विंटल की कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये है. पिछले साल आधा एकड़ में दो क्विंटल उत्पादन हुआ था.

खेती में लागत और मुनाफा
इस खेती में 60 से 70 हजार रुपये तक का खर्च आता है. आधा एकड़ में यदि डेढ़ क्विंटल उत्पादन भी होता है, तो तीन लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है. इस खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसानों को बाजार ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि संबंधित कंपनी खुद आकर इन बीजों को खरीदकर ले जाती है. फिलहाल इस अनोखी खेती से लाखों रुपये की कमाई होने की उम्मीद है.



Source link