Last Updated:
19 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: खरगोन के ज्योतिषी डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 19 अक्टूबर 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में मुनाफे और परिवार से खुशखबरी लेकर आ सकता है.
Aaj Ka Singh Rashifal 19 October 2026, Leo Daily Horoscope: सोमवार, 19 अक्टूबर का दिन सिंह राशि वालों के लिए खुशियों और तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज मकर राशि उदित हो रही है और तुला लग्न की पत्रिका बन रही है. सूर्य, शुक्र और बुध लग्न में विराजमान हैं. ग्रहों की इस स्थिति से सिंह राशि के जातक निडर रहेंगे और अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे. जीवन में सुख-सुविधाओं का आनंद लेने के साथ परिवार से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.
करियर और शिक्षा राशिफल
सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने वाला रहेगा. पढ़ाई में लापरवाही करने से जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं. ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें और लक्ष्य से ध्यान न भटकने दें. किसी महत्वपूर्ण शैक्षणिक काम को टालने से बचें. वहीं, नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने के योग हैं. खासतौर पर गैस कंपनियों और केमिकल से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वालों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने के साथ प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए दिन राहत देने वाला रह सकता है. आप खुद को ऊर्जावान और अच्छा महसूस करेंगे. पुरानी बीमारियों से परेशान लोगों को भी राहत मिलने के संकेत हैं. सकारात्मक सोच के साथ दिन बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों में सिंह राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहने के योग हैं. ग्रहों की स्थिति आर्थिक संपन्नता और व्यापार में प्रगति के संकेत दे रही है. गुरु और मंगल दसवें भाव में तथा केतु ग्यारहवें भाव में होने से करियर और लाभ से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है. कारोबारियों को व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा मिल सकता है. अचानक धन लाभ के अवसर भी सामने आ सकते हैं. हालांकि, निवेश से जुड़े फैसले लेते समय अपनी आर्थिक स्थिति और जोखिम का आकलन जरूर करें. सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेश करने से पहले भी पूरी जानकारी जुटाना जरूरी रहेगा.
पारिवारिक संबंध और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन खुशियां लेकर आ सकता है. घर में कोई अच्छी खबर मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा. हालांकि, करीबी लोगों के साथ व्यवहार करते समय सतर्कता बरतने की जरूरत है. हर व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय उसके व्यवहार को समझें. प्रेम संबंधों में जुड़े जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. ऐसे में धैर्य बनाए रखें, साथी से बातचीत करते समय मधुर वाणी का इस्तेमाल करें.
शुभ अंक और आज का उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए आज 3 अंक शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 4, 8 और 9 अंक भी लाभकारी माने गए हैं. दिन को शुभ बनाने के लिए भगवान नरसिंह की पूजा-आराधना करना फलदायी रहेगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.