हिमेश रेशमिया का खुलासा, बताया क्यों हजारों हिट देने के बाद भी आज खुद को नया आर्टिस्ट मानता हूं

हिमेश रेशमिया का खुलासा, बताया क्यों हजारों हिट देने के बाद भी आज खुद को नया आर्टिस्ट मानता हूं


Last Updated:

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न’ में जज के तौर पर वापसी कर रहे हिमेश रेशमिया ने अपने म्यूजिक सफर पर खुलकर बात की है. हजारों हिट गाने देने के बाद भी हिमेश का कहना है कि वे आज भी एक नए आर्टिस्ट की तरह ही काम करते हैं.

Zoom

नई दिल्ली: म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न’ में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं. हजारों हिट गाने देने के बाद भी हिमेश का म्यूजिक को लेकर पैशन बिल्कुल कम नहीं हुआ है. उनका मानना है कि एक आर्टिस्ट के लिए लंबे टाइम तक सक्सेसफुल बने रहने के लिए सिर्फ अच्छी आवाज काफी नहीं है. उसके लिए समय के साथ खुद को बदलना और अपनी आर्ट को बेहतर बनाना बहुत जरूरी है.

आइए जानते हैं हिमेश रेशमिया ने अपने इस म्यूजिकल सफर और नए सिंगर्स को लेकर क्या खास बातें कही हैं.

जज बनने पर बोले हिमेश

हिमेश रेशमिया ने कहा कि जज होने का मतलब सिर्फ अच्छी आवाज पहचानना नहीं होता है. इसका मतलब किसी की कैपेसिटी और स्टेज प्रेजेंस को पहचानना भी है. उन्होंने खुद इस सफर को जिया है और वे जानते हैं कि सक्सेस के साथ कई चुनौतियां भी आती हैं. इसलिए खुद को नए अंदाज में प्रेजेंट करना और लगातार आगे बढ़ते रहना बेहद जरूरी होता है. हिमेश जब किसी कंटेस्टेंट को सुनते हैं तो सिर्फ उसकी गायकी की तकनीक नहीं देखते हैं. वे यह भी देखते हैं कि उस आर्टिस्ट की अपनी अलग पहचान क्या है. उसमें आगे बढ़ने की कितनी भूख है और क्या उसके अंदर कुछ ऐसा खास है जो उसे दूसरों से अलग बनाता है. उनका कहना है कि आर्टिस्ट को पुरानी कामयाबी के भरोसे नहीं बैठना चाहिए. हिमेश के मुताबिक खुद को बदलने का मतलब सिर्फ इमेज बदलना नहीं है. इसका असली मतलब खुद को चैलेंज करना और नए एक्सपेरिमेंट करना है. आर्टिस्ट चाहे कितनी भी सक्सेस हासिल कर ले, उसके पास हमेशा कुछ नया सीखने का मौका रहता है. हजारों हिट गाने देने के बाद भी हिमेश खुद को आज भी एक नए आर्टिस्ट की तरह ही देखते हैं.

View this post on Instagram





Source link