हवा में उड़ा बम का खौफ: 12 साल की बच्ची की जुबान फिसली, थम गई सभी की सांसें, हैदराबाद में चप्पे-चप्पे की जांच


होमताजा खबरदेश

‘प्लेन में बम है’: 7वीं की छात्रा की बात सुन पायलट ने हैदराबाद में किया अलर्ट

Last Updated:

Ahmedabad To Hyderabad Flight: अहमदाबाद से हैदराबाद आ रहे एक यात्री विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं, जब 12 साल की एक स्कूली छात्रा ने अचानक ‘प्लेन में बम’ होने की बात कह दी. सातवीं क्लास में पढ़ने वाली यह बच्ची अपने सहपाठियों और टीचर्स के साथ एजुकेशनल टूर से लौट रही थी.

Top Deals Inside

'प्लेन में बम है': 7वीं की छात्रा की बात सुन पायलट ने हैदराबाद में किया अलर्टZoom

हालात को देखते हुए अहमदाबाद-हैदराबाद फ्लाइट की इमरजेंसी जांच करानी पड़ी. (सांकेतिक तस्वीर)

Ahmedabad To Hyderabad Flight: अहमदाबाद से हैदराबाद आ रहे एक विमान में 12 वर्षीय लड़की द्वारा कथित तौर पर बम होने की बात कहे जाने के बाद यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय (आरजीआईए) हवाई अड्डे पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया, हालांकि बाद में पाया गया कि छात्रा ने बिना सोचे-समझे यह बात कही थी. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अन्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ 17 अक्टूबर को स्कूल की ‘ट्रिप से हैदराबाद लौट रही थी. उसने एक सहपाठी से कहा कि ‘विमान में बम है’. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह सुनने के बाद चालक दल के एक सदस्य ने पायलट को इसकी जानकारी दी.

अधिकारी के अनुसार, हैदराबाद में उतरने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की गहन जांच की गई लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. अधिकारी ने कहा, “छात्रा नाबालिग है, इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया. उसके शिक्षकों ने उसे समझाया है. उसने बिना सोचे-समझे यह बात कही थी और धमकी देने का उसका कोई इरादा नहीं था.”



Source link