शीतला माता मंदिर हादसे में कैसे हुई 14 श्रद्धालुओं की मौत, SSP ने बताई चौंकाने वाली वजह, RTO करेगा ट्रक की जांच


Last Updated:

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 2 की मौत अस्पताल में ट्रीटमेंट के दौरान हुई है. ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने हादस के शुरुआत वजहों का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि अनाज से लदे दो ट्रक मंदिर से ऊपर पहाड़ी की ढलान पर खड़े थे, जिसमें एक फिसलते हुए मंदिर तक पहुंचा. इस दौरान उसकी चपेट में आने वाले श्रदालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

शीतला माता मंदिर में कैसे हुई 14 श्रद्धालुओं की मौत, SSP ने बताई वजहZoom

शीतला मंदिर हादसे में मृतक के परिजन और श्रद्धालु.

ग्वालियर. ग्वालियर शहर से 20 किलोमीटर दूर शीतला माता मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. 28 लोग घायल हैं. इनका ग्वालियर के जिला अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है. इस हादसे की शुरुआती वजह खुलासा हुआ है. ग्वालियर के एएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने इसके बारे में बताया है. उनका कहना है कि शीतला मंदिर डबरा से चीनौर की तरफ जाने वाले रूट पर पड़ता है. पहाड़ी एरिया है, तो ढलान काफी ज्यादा थी. ढलान पर दो हैवी ट्रक रोके गए थे.

धर्मवीर सिंह यादव ने कहा, “रात 1:30 बजे लगभग उनमें से एक ट्रक अनकंट्रोल्ड होके स्टॉपर्स को कुचलता हुआ ढलान से फिसल गया और मंदिर के गेट से टकरा कर रुका. वहां पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बलों ने भी ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन तबतक बड़ा हादसा हो गया. हमारे जवान भी इसमें इंजर्ड हुए हैं. चपेट में आने के कारण जो ट्रक के नीचे दब गए थे, उनका दुखद निधन की जानकारी है. तत्काल ही हाइड्रा क्रेन बुला के रेस्क्यू कराया गया और टोटल 40 जो इंजर्ड लोग थे, उनको हॉस्पिटलाइज किया गया था. जिसमें पांच से छह अभी भी सीरियसली इंजर्ड हैं, उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है.”

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव.

वहीं, ग्वालियर की कलेक्टर रूचिका सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया और घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. रूचिका सिंह ने कहा,”बहुत ही ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण, बहुत दुखद हादसा है. लगभग 1:30 बजे की बात है जब हम लोगों को इसके कॉल्स आना प्रारंभ हुए. शीतला माता मंदिर के ऊपर चीनौर की तरफ जाने का रास्ता है, वो अपर स्लोप है. वहां से यह पता लगा कि एक ट्रक है जो अनियंत्रित होकर लेफ्ट की तरफ जाता गया. वहां पर स्टॉपर्स थे, उनको भी उसने डैश किया. वहां हमारे होमगार्ड के 2 जवान थे. वे लोग भी घायल हुए हैं. फिर कई लोगों को चोट लग गई है. इस घटना के पता चलता ही एंबुलेंस सेवा और रेस्क्यु शुरू हुआ.”

आरटीओ की टीम को कलेक्टर से मिले जांच के आदेश

रूचिका सिंह ने कहा, “लगभग पिछले दो-तीन घंटे से हम लोग ट्रॉमा सेंटर में ही हैं और बहुत ही दुखद है कि 11 लोगों की मृत्यु अभी तक हो चुकी है, पांच से सात पेशेंट बहुत क्रिटिकली इंजर्ड हैं और लगभग 29-30 लोग हैं, जिनको अलग-अलग तरह की इंजरीज हैं. यह घटना किस कारण से हुई है. इसकी जांच के लिए आरटीओ की टीम को भी हमने भेजा है, वो वाहन को चेक करके बताएगी कि क्या उसका कोई मैकेनिकल पॉइंट है या कोई अन्य कारण है.”

कैसे हुई पूरी घटना

बता दें, शीतला माता मंदिर के पास अनाज से भरा एक अनाज से भरा ट्रक श्रद्धालुओं और दुकानों को रौंदता हुआ मंदिर के गेट में जा घुसा. इस भीषण हादसे में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 28 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. नवरात्रि के मौके पर शीतला माता मंदिर पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. तभी रात डेढ़ बजे अचानक अनाज से भरा ट्रक पहाड़ी से अनियंत्रित हो गया और मंदिर के बाहर लगी दुकानों और वहां खड़े श्रद्धालुओं को कुचलता चला गया. हादसा इतना भयानक था कि चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. मृतकों और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.



Source link