‘मैं राधिकापति हूं’ Ramayana के ट्रेलर लॉन्च इंवेंट में मंच पर पत्नी के लिए यश ने कही ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल

‘मैं राधिकापति हूं’ Ramayana के ट्रेलर लॉन्च इंवेंट में मंच पर पत्नी के लिए यश ने कही ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल


Last Updated:

Ramayana Trailer Launch: बेंगलुरु में हुए ‘रामायण’ के इवेंट में मंच पर यश ने अपनी पत्नी राधिका पंडित को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है. एक्टर का ये वीडियो अब हर तरफ वायरल हो रहा है, साथ ही उन्होंने अपने रावण के किरदार को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर.

Zoom

रामायण के ट्रेलर लॉन्च इंवेंट में ये क्या बोल गए यश

नई दिल्ली: फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले ‘रॉकी भाई’ यानी यश इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इंटरनेट पर छाए हुए हैं. जल्द ही वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रावण के किरदार में अपना जलवा बिखेरेंगे, जिसके लिए उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. फिल्म को लेकर हर दिन नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. हाल ही में यश बेंगलुरु में ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

दरअसल इस इवेंट में यश ने अपनी पत्नी राधिका पंडित संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और खुद को मजाकिया अंदाज में राधिका का पति बताया. यश का यह अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और उनका यह बयान इस वक्त हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है.

‘रामायण’ इवेंट में यश का मजेदार अंदाज

बेंगलुरु में ‘रामायण’ फिल्म का बड़ा इवेंट रखा गया था. इस इवेंट में यश की पत्नी राधिका पंडित भी मौजूद थीं. मंच पर बोलते हुए यश ने अपनी पत्नी की तारीफ की और कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने और रिस्क लेने के लिए घर का मजबूत सपोर्ट होना बहुत जरूरी है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि आज के दौर में हम महिलाओं के आगे अपना सरनेम लगाते हैं लेकिन पुराने समय में उल्टा होता था. उसे सीतापति कहा जाता था. इसी बात को आगे बढ़ाते हुए यश ने खुद को राधिका का पति बताया और हंसते हुए कहा कि हम सब राधिकापति ही हैं.

View this post on Instagram





Source link