चोरबागान में हादसा या साजिश? अभी तक 7 गिरफ्तार, मौजूदा जज से कराई जाएगी जांच – Kolkata Chorbagan Durga Puja pandal stampede conspiracy or incident

चोरबागान में हादसा या साजिश? अभी तक 7 गिरफ्तार, मौजूदा जज से कराई जाएगी जांच – Kolkata Chorbagan Durga Puja pandal stampede conspiracy or incident


होमताजा खबरदेश

चोरबागान में हादसा या साजिश? अभी तक 7 गिरफ्तार, मौजूदा जज से कराई जाएगी जांच

Last Updated:

Kolkata Stampede: कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ ने न केवल पश्चिम बंगाल को बल्कि पूरे देश को स्‍तब्‍ध कर दिया है. हादसे में 19 लोग मारे गए हैं. भगदड़ में मारे गए और घायल लोगों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया गया है. पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जिम्‍मेदार लोगों को न बख्‍शने की बात कही है.

Zoom

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसा मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. (फोटो: PTI)

Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में जानेवाले सैंकड़ों को लोगों को इस बात का अंदाजा तक नहीं होगा कि उनके साथ क्‍या होने वाला है. पंडाल में इतनी बड़ी तादाद में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वहां की मौजूदा व्‍यवस्‍थाएं कम पड़ गईं. इसी अव्‍यवस्‍था के बीच शनिवार 17 अक्‍टूबर 2026 को नॉर्थ कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई. इस दर्दनाक हादसे में 19 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्‍य घायल हो गए. मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. उन्‍होंने इस मामले की जांच कलकत्‍ता हाईकोर्ट के मौजूदा जज से कराने का ऐलान किया है. सीएम ने बताया कि इस बाबत वे हाईकोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश को चिट्ठी लिखेंगे. दूसरी तरफ, स्‍थानीय प्रशासन ने भगदड़ मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. अभी तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मृतकों के आश्र‍ितों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया गया है.



Source link