भांजे इमरान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, राज ठाकरे के घर पहुंच गए आमिर खान, मुलाकात के वीडियो ने मचाई हलचल

भांजे इमरान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, राज ठाकरे के घर पहुंच गए आमिर खान, मुलाकात के वीडियो ने मचाई हलचल


Last Updated:

भांजे इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस के बीच आमिर खान ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके मुंबई स्थित आवास ‘शिवतीर्थ’ पर मुलाकात की. इस अचानक हुई हाई-प्रोफाइल मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद सियासी और फिल्मी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं हैं. हालांकि, इस बंद कमरे में हुई बैठक को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है कि उनकी क्या बातचीत हुई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

राज ठाकरे से मिले आमिर खान. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. भांजे इमरान खान से जुड़े विवाद के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे से उनके मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की. दोनों की इस अचानक हुई मुलाकात ने सियासी और फिल्मी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. हालांकि, इस बैठक को लेकर न तो आमिर खान की ओर से और न ही राज ठाकरे की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है कि उनके बीच किस मुद्दे पर चर्चा हुई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान आमिर खान के साथ उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट भी मौजूद थीं. हालांकि, आमिर खान और राज ठाकरे की यह कोई पहली मुलाकात नहीं है और दोनों के बीच हमेशा से ही बेहतर संबंध रहे हैं, लेकिन इस बार की टाइमिंग को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. दरअसल, यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब आमिर के भांजे इमरान खान मुंबई के ‘फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस’ द्वारा जारी एक नोटिस को कानूनी चुनौती दे रहे हैं. इस नोटिस में इमरान को 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है.



Source link