Last Updated:
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के बीच जातीय पार्टी के अध्यक्ष बैरिस्टर अनिसुल इस्लाम महमूद और महासचिव रुहुल अमीन हौलादार ने ढाका के पूजा मंडपों का दौरा किया. नेताओं ने सभी धर्मों के लोगों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के साथ सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की.
बांग्लादेश की जातीय पार्टी (इरशाद) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बैरिस्टर अनिसुल इस्लाम महमूद तथा महासचिव एबीएम रुहुल अमीन हौलादार, न्यूज़ 18
बांग्लादेश: बांग्लादेश की जातीय पार्टी (इरशाद) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बैरिस्टर अनिसुल इस्लाम महमूद तथा महासचिव एबीएम रुहुल अमीन हौलादार के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने शनिवार को ढाका शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा मंडपों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा के अवसर पर लोगों से मुलाकात की और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया.
जातीय पार्टी (इरशाद) की स्थापना बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति हुसैन मुहम्मद इरशाद ने की थी. यह पार्टी शेख हसीना की समर्थक मानी जाती है. बैरिस्टर अनिसुल इस्लाम महमूद और रुहुल अमीन हौलादार, दोनों ही 2013 से 2018 के दौरान शेख हसीना के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय एकता सरकार में मंत्री रह चुके हैं.
बांग्लादेश की जातीय पार्टी (इरशाद) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बैरिस्टर अनिसुल इस्लाम महमूद तथा महासचिव एबीएम रुहुल अमीन हौलादार, न्यूज़ 18
जातीय पार्टी के अध्यक्ष बैरिस्टर अनिसुल इस्लाम महमूद ने कहा कि जाति, धर्म और समुदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों से आपसी सद्भाव और भाईचारे के रिश्तों को और मजबूत किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “धर्म जिसका-जिसका, राज्य सबका, आपसी सम्मान, सहनशीलता और भाईचारे की भावना के साथ सभी को आगे आना चाहिए. बांग्लादेश की परंपरा सभी धर्मों के लोगों का शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व है. इस परंपरा और आपसी सद्भाव की रक्षा के लिए सभी को जिम्मेदारी निभानी चाहिए.”
बैरिस्टर अनिसुल इस्लाम महमूद ने शनिवार दोपहर राजधानी ढाका में गुलशन-बनानी पूजा उद्जापन परिषद की ओर से शरदकालीन दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं.
बांग्लादेश की जातीय पार्टी (इरशाद) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बैरिस्टर अनिसुल इस्लाम महमूद तथा महासचिव एबीएम रुहुल अमीन हौलादार, न्यूज़ 18
कार्यक्रम में जातीय पार्टी के महासचिव और पूर्व मंत्री एबीएम रुहुल अमीन हौलादार ने कहा कि बांग्लादेश सांप्रदायिक सद्भाव वाला देश है. उनकी अपेक्षा है कि देश में हर धर्म के लोग अपने-अपने धार्मिक त्योहार स्वतंत्र रूप से मना सकें. उन्होंने कहा, “धार्मिक त्योहार लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश फैलाते हैं. सभी धर्मों के लोगों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए.”