पलक झपकते सूख रहा पूरा बाग? समय रहते पहचान लें उल्टा सूखा रोग, तुरंत अपनाएं ये अचूक उपचार

पलक झपकते सूख रहा पूरा बाग? समय रहते पहचान लें उल्टा सूखा रोग, तुरंत अपनाएं ये अचूक उपचार


होमताजा खबरकृषि

पलक झपकते सूख रहा पूरा बाग? समय रहते पहचान लें उल्टा सूखा रोग, अपनाएं ये उपाय

Last Updated:

Mango Plant Diseases Protect Tips: आम के पौधों में उल्टा सूखा रोग तेजी से फैल रहा है, जिससे तना और पत्तियां सूख जाती हैं. बचाव के लिए प्रभावित टहनियों को काटकर चूने का लेप लगाएं, जल निकासी का प्रबंध करें और जड़ की खुदाई कर नमी को नियंत्रित करें.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

How To Protect Ulta Sukha Rog Tips: आप भी आम की बागवानी कर रहे हैं? तो इसके केयर के लिए क्या करते हैं. बहुत से लोगों को आम के पौधे में लगने वाले बीमारियों के बारे में पता ही नहीं रहता है. इसलिए लोग बागवान लगाकर भी असफल हो जाते हैं. क्योंकि इसमें तरह-तरह के रोग लग जाते हैं. इसी में से एक है उल्टा सूखा रोग. हालांकि अगर गांव की भाषा में बात करें तो इसको पेड़ सूखने की बीमारी बोला जाता है. जो तने से सुखना शुरू होता है. पूरा पेड़ सूख जाता है. अगर आप थोड़ा सा केयर करने में चूके तो पूरी तरीके से आपका बगीचा खत्म हो जाएगा.

क्या है उल्टा सूखा रोग
जब इसको लेकर पौध संरक्षण विभाग के अधिकारी सुजीत पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आम के पौधे में कई तरह की बीमारी लगती है. यहां के किसानों में एक चीज जो सबसे बड़ी गलती करते हैं कि साल में जब एक बार आम तोड़ते हैं तो दूसरी बार बगीचा वह लौटकर अगले साल ही जाते हैं. जिसके वजह से उसका बगीचा पूरी तरीके से बर्बाद हो जाता है. अगर आप समय-समय पर बगीचे पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपका बगीचा सफल होगा.

उन्होंने बताया कि वर्तमान की बात कर ले तो उल्टा सूखा रोग पौधे में अधिक देखने को मिल रहा है. खासकर बाढ़ क्षेत्र की बात कर लें तो यहां पर यह बीमारी सबसे अधिक देखने को मिल रही है. इसके पीछे की वजह है नमी का बहुत अत्यधिक हो जाना. पौधे में कई चीजों की कमी हो जाना जिसके कारण इस बीमारी के कारण पौधा सूख जाता है. इसमें पत्तियां सूखना पहले शुरू होती है. उसके बाद तना सुखना शुरू होता है. उसके बाद पूरा का पूरा पेड़ सूख जाता है. यह आपके पूरे बगीचे को बर्बाद कर सकता है.

कैसे करें इसका बचाव
उन्होंने बताया कि सबसे पहला काम जब यह बीमारी का प्रकोप आपके पौधे पर दिखने लगे तो उस टहनी को तोड़कर बिल्कुल खत्म कर दें. जिसमें यह बीमारी लगा हुआ है. किसी चीज से कटिंग कर दें. उसको पहले हटा दें और उस जगह पर चूने का लेप लगा दें. उसके बाद जड़ की खुदाई करें. जल निकासी का सबसे अच्छा स्रोत बनाएं. पौधे की जड़ की खुदाई करने पर उसमें हवा लगने से नमी खत्म होने की संभावना बनी रहती है. इसको अवशोषित करने के लिए आप सूखा सरसों का खल इसमें डालें.

जिससे पौधे की नमी को खत्म कर और आपके पौधे को हरा भरा रखने में मदद करेगा. इसके साथ बाजार में कई तरह की दवाइयां है, जिसका उपयोग इसके लिए कर सकते हैं. तब जाकर आपका पौधा सुरक्षित होगा. अगर ऐसी बीमारी का प्रकोप आपके पौधे में दिखने लगे तो सबसे पहले जड़ की खुदाई कर और पूरे पौधे में चूने का लेप लगा दें. जिस डाल में लगा है उस डाल को काटकर और पेड़ पर चुने का लेप लगा दें. इससे इसमें कंट्रोल होने की संभावना अत्यधिक रहती है.



Source link