कलयुगी मां की काली करतूत, पैसों के लिए 2 महीने के मासूम को बेचा, पिता की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन

कलयुगी मां की काली करतूत, पैसों के लिए 2 महीने के मासूम को बेचा, पिता की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन


Last Updated:

Kasganj News: यूपी के जिला कासगंज में कलयुगी मां का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक मां ने अपने बच्चे को 2 लाख रुपए में बेंच दिया. पुलिस ने मामले में कथित झोलाछाप डॉक्टर और उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Zoom

कासगंज में पुलिस की कार्रवाई

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मां की ममता को शर्मसार कर दिया है. आरोप है कि रुपयों के लालच में एक कलयुगी मां ने अपने ही डेढ़ माह के मासूम बच्चे का सौदा कर दिया. पुलिस के मुताबिक, बच्चे की खरीद-फरोख्त के लिए दो लाख रुपये में बेच दिया था. मामले में कथित झोलाछाप डॉक्टर और उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है. हालांकि तबीयत खराब होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. सोरों पुलिस, मिशन शक्ति टीम और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया है.

आपको बता दें कि जनपद कासगंज में मां की ममता को शर्मसार करने वाले मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के नगरिया का है, जहां डेढ़ माह के बच्चे को कलयुगी मां ने दो लाख रुपये में बेच दिया था. पुलिस के मुताबिक, बच्चे की मां ने कथित डॉक्टर दंपती के साथ मिलकर एक निःसंतान दंपती को बच्चा बेचने का सौदा किया था, जिसकी शिकायत मासूम बच्चे के पिता ने की थी.

एसओजी को कार्रवाई के निर्देश
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में सोरों पुलिस, मिशन शक्ति टीम और जनपदीय एसओजी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए. संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बच्चे की मां, कथित डॉक्टर अरुण कुमार, उसकी पत्नी और बच्चे को खरीदने के आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद किया, लेकिन उसकी तबीयत खराब होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने खरीद-फरोख्त से जुड़े 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि बैंक खाते में जमा एक लाख 20 हजार रुपये फ्रीज किए गए हैं. फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में आगे की जांच जारी है.



Source link