न तार का झंझट, न देर से मिलेगी सूचना! ट्रांसफार्मर का तापमान बढ़ते ही अलर्ट करेगा ये नया सेंसर सिस्टम

न तार का झंझट, न देर से मिलेगी सूचना! ट्रांसफार्मर का तापमान बढ़ते ही अलर्ट करेगा ये नया सेंसर सिस्टम


होमताजा खबरDelhi

शॉर्ट सर्किट और ट्रांसफार्मर ओवरहीटिंग पर लगेगी लगाम! आ गया ये स्मार्ट सिस्टम

Last Updated:

गर्मियों में ट्रांसफार्मर में आग और शॉर्ट सर्किट की घटनाओं को रोकने के लिए प्रगना नेक्सजेन टेक्नोलॉजीज ने वायरलेस टेंपरेचर सेंसर सिस्टम विकसित किया है, जो तापमान बढ़ने पर पहले ही चेतावनी दे देगा. इससे हादसे से बचा जा सकता है. इसके बारे में रवि रामासामी ने जानकारी दी है. वह प्रगना नेक्सजेन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: गर्मियां जैसे ही शुरू होती हैं, ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. घरों में शॉर्ट सर्किट होने लग जाते हैं. खास तौर पर जो बड़े अपार्टमेंट हैं. वहां पर ऐसी घटनाएं इस साल सबसे ज्यादा हुई हैं, जिस वजह से कई लोगों ने अपनी जान तक गंवा दी है. ऐसे में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भारतीयों ने एक ऐसा सिस्टम बना दिया है. जो बिना तार का है. जिसे ट्रांसफार्मर या किसी भी ट्रांसमिशन सिस्टम में लगा देंगे, तो वह आग लगने की घटनाएं पहले ही चेतावनी देकर बता देगा जिससे लोगों की मौतें नहीं होंगी.

इसके साथ ही इससे कोई बड़ी आग की घटना नहीं होगी और किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा. यह जानकारी रवि रामासामी ने दी है. जो कि प्रगना नेक्सजेन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं. जो कि भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ पावर की ओर से आयोजित ट्रांसटेक इंडिया 2026 यशोभूमि द्वारका में अपने प्रोडक्ट को लेकर के आए हुए थे. यहां पर वह इसका डेमो सिस्टम लेकर के आए थे. आइये जानते हैं इसके बारे में.

वायरलेस टेम्परेचर सेंसर दिया गया है नाम

रवि रामासामी ने बताया कि इस सिस्टम का नाम है वायरलेस टेंपरेचर सेंसर सिस्टम है. यह एक तरह का सेंसर है. उन्होंने बताया कि हमारे देश में अक्सर ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है, जिससे बड़ा ब्लास्ट हो जाता है. आसपास की चीजों को नुकसान होता है. कई बार लोगों की जान भी चली जाती है. इसके अलावा शॉर्ट सर्किट होते हैं. यह सारी घटनाएं हमारे देश में बढ़ती जा रही है. खास तौर पर गर्मियों के मौसम में ऐसी घटनाएं ज्यादा होती है.

ऐसे में इस वायरलेस टेंपरेचर सिस्टम को कहीं पर भी फिक्स्ड कर सकते हैं, यानी लगा सकते हैं. यह ट्रांसमिशन कलेक्टर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफार्म के जरिए मॉनिटरिंग करता है कि टेंपरेचर कितना है और जब इसको लगता है कि आप टेंपरेचर बहुत ज्यादा हो गया है. ऐसे में ट्रांसफार्मर में आग लग सकती है या शार्ट सर्किट हो सकता है तो यह पहले ही अलर्ट और चेतावनी दे देगा. यह पल-पल मॉनिटरिंग करता है टेंपरेचर की. जब पहले ही अलर्ट या चेतावनी आ जाएगी तो ऐसी घटनाओं को समय रहते ही रोका जा सकेगा.

बड़े अपार्टमेंट और इंडस्ट्री भी कर सकती हैं इस्तेमाल

रवि रामासामी ने बताया कि इस डिवाइस का इस्तेमाल बड़े अपार्टमेंट से लेकर मॉल और हर उस जगह पर किया जा सकता है. जहां इस तरह की घटनाओं को लोग रोकना चाहते हो. क्योंकि ओवरहीट होने पर ही आग लगने की घटनाएं बढ़ती है. उन्होंने बताया कि इस वायरलेस टेंपरेचर सेंसर का काम है डिटेक्ट करना, मॉनिटरिंग करना, अलर्ट करना और प्रोटेक्ट करना.

उन्होंने बताया कि यह सेंसर रियल टाइम टेंपरेचर, करंट लोड ट्रेंड चार्ट्स सब कुछ बताता है. इसके अलावा थर्मल इमेज के साथ ही स्टैटिकल अलर्ट्स भी देगा. मोबाइल के जरिए भी आप कहीं पर भी बैठकर चेक कर सकेंगे की टेंपरेचर कितना है. वहां के हालात क्या हैं. यह लॉन्ग ट्रांसमिशन डिस्टेंस में भी काम आएगा. इसका मेंटेनेंस बहुत कम है. सेफ्टी और सिक्योरिटी बहुत ज्यादा इसमें रखी गई है.



Source link