उत्तराखंड मौसम : उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी के आसार, दून समेत बाकी जिलों में मौसम रहेगा शुष्क

उत्तराखंड मौसम : उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी के आसार, दून समेत बाकी जिलों में मौसम रहेगा शुष्क


Last Updated:

Uttarakhand Aaj Ka Mausam 18 October: 18 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के 3800 मीटर से ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं. देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत कई जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. दून में रात का पारा 14.6°C तक लुढ़का है. 19 से 22 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Zoom

देहरादून समेत मैदानी इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम

Uttarakhand Aaj Ka Mausam 18 October: उत्तराखंड में मौसम के तेवर एक बार फिर करवट लेने वाला हैं. देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज 18 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है. हालांकि राहत की बड़ी बात यह है कि विभाग ने राज्य के किसी भी हिस्से के लिए कोई गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की है.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ को छोड़कर उत्तराखंड के सभी जिलों में आज 18 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ बना रहेगा. इसके साथ ही अगले चार दिनों यानी 19, 20, 21 और 22 अक्टूबर 2026 तक पूरे उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है. आने वाले दिनों में किसी भी तरह की बारिश या बर्फबारी का कोई अनुमान नहीं है और न ही किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी किया गया है.

देहरादून और हरिद्वार: दिन में हल्की गर्माहट, रात में ठंडक
देहरादून और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी. पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार 16 अक्टूबर को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ 14.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था. इसी तरह हरिद्वार और ऋषिकेश में भी दिन के समय मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन रात और सुबह के पारे में गिरावट से ठंड का अहसास बना रहेगा.

नैनीताल, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर का हाल
नैनीताल और अल्मोड़ा में भी आज मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है. धूप खिलने से पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को दिन में राहत मिलेगी, हालांकि शाम ढलते ही ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं मैदानी जिले उधम सिंह नगर और रुड़की में भी मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हिमपात
उत्तरकाशी के गंगोत्री-यमुनोत्री घाटी, चमोली के बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब क्षेत्र और पिथौरागढ़ के मुनस्यारी व धारचूला के 3800 मीटर से ऊंचे शिखरों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है. निचले घाटियों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और बिजली चमकने की स्थिति बन सकती है, जिससे इन तीनों जिलों के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होगी.



Source link