Last Updated:
इस साल वैलेंटाइन डे पर मलाइका अरोड़ा की रियलिटी शो फेम सौरब बेदी के साथ लवी-डबी फोटो वायरल हो रही थी. दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं भी रहीं, लेकिन मलाइका अरोड़ा ने इन अफवाहों को हंसते हुए टाल दिया था. एक्ट्रेस ने साफ किया था कि उनके बीच कुछ नहीं है. अब कई महीनों बाद सौरब बेदी को मलाइका की दोस्त के साथ देखा गया. मॉडल ने देलनाज दारुवाला के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं जिन्हें उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया था.
मलाइका अरोड़ा संग सौरब बेदी की फोटो वायरल हुई थी. (फोटो साभार फाइल फोटो)
नई दिल्ली. इस साल की शुरुआत में मलाइका अरोड़ा का सौरब बेदी संग वीडियो काफी वायरल हो रहा था. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मलाइका और सौरब बेदी के रिश्ते के कयास लगने लगे थे. हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा था कि वो और उनका बेटा इन बातों पर सिर्फ हंसते हैं और वो इन चीजों के सीरियसली नहीं लेते हैं. अब कई महीनों बाद रियलिटी शो विनर सौरब बेदी अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर और इंफ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा की फ्रेंड देलनाज दारुवाला के साथ फोटो शेयर की है.
सौरब बेदी ने देलनाज दारुवाला के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करने के कुछ समय के अंदर ही इन फोटोज को डिलीट कर दिया. वो देलनाज के साथ रोमांटिक पोज में दिख रहे थे जिससे दोनों के रिश्ते की चर्चाएं होने लगीं. जैसे ही एक्टर ने इन फोटोज को शेयर किया हर तरफ बात होने लगी कि शायद दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने का फैसला कर लिया है.
सौरब बेदी ने पहले रिलेशनशिप को किया कंफर्म, फिर डिलीट की फोटो
सौरब बेदी ने देलनाज दारुवाला के साथ तस्वीर शेयर की लेकिन कुछ ही समय में फोटो को डिलीट कर दिया. अब सोशल मीडिया पर लोग जानना चाहते हैं कि आखिर देलनाज दारुवाला कौन हैं और क्या करती हैं. वो मलाइका अरोड़ा की भी काफी क्लोज फ्रेंड रही हैं. उन्हें मलाइका अरोड़ा के साथ वेकेशन मनाते देखा जाता रहा है.
कौन हैं देलनाज दारुवाला?
देलनाज दारुवाला का मॉडलिंग की दुनिया से काफी गहरा रिश्ता है. वो भले ही कैमरा के सामने नहीं आती हैं, लेकिन वो बैकस्टेज हैंडल करती हैं. देलनाज बैकस्टेज मैनेजमेंट से लेकर मॉडल्स के कोऑर्डिनेशन तक की जिम्मेदारी संभालती हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देलनाज दरूवाला लैक्मे फैशन वीक, सब्यसाची के फैशन प्रेजेंटेशन और एफडीसीआई के आयोजनों से जुड़ी रही हैं. इन बड़े फैशन इवेंट्स में शो को तय समय पर पूरा कराने, मॉडल्स की आवाजाही का ध्यान रखने और बैकस्टेज की व्यवस्था संभालने जैसे कई महत्वपूर्ण काम शामिल होते हैं. मॉडलिंग के जरिए ही वो मलाइका अरोड़ा को जानती हैं और वो मलाइका के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं. मलाइका अरोड़ा और सौरब बेदी भी एक-दूसरे को मॉडलिंग के जरिए ही जानते हैं. वो इवेंट्स का साथ में हिस्सा रह चुके हैं जिसके जरिए दोनों की फ्रेंडशिप बढ़ी.