कलाई काटकर निकाला खून, फिर उसी से भर दी मांग, अब जब शादी को बोली तो मना करने लगा


Last Updated:

नेपाल की रहने वाली महिला ने हरदोई के एक युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि युवक ने पहले उससे शादी का वादा किया और अब मना कर रहा है, जिसके सिलसिले में जब वह उससे मिलने पहुंची तो उसकी हत्या करने की कोशिश की.

Top Deals Inside

कलाई काटकर निकाला खून, फिर भर दी मांग, अब जब शादी को बोली तो मना करने लगाZoom

नेपाली महिला ने दर्ज कराया युवक के खिलाफ मुकदमा

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में नेपाल से अपने हक की गुहार लगाने पहुंची 28 वर्षीय सोनम राय के खुलासों से हड़कंप मच गया है. सोनम का आरोप है कि उवैस अंसारी ने कलाई काटकर, बहते खून से उसकी मांग भरी और निकाह का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया. हद तब हुई जब अपनाने के नाम पर होटल में बुलाकर कत्ल की साजिश रची. इधर, शिकंजे में आए उवैस की दलील है कि शादी कभी नहीं हुई, दोनों की रजामंदी थी और वह अभी ‘सेटल’ नहीं है. सड़क पर बवाल के बाद पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद कर दिया.

नेपाली महिला ने शारीरिक शोषण के आरोप लगाए
हरदोई जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नेपाल की एक विवाहिता ने पिहानी कस्बे के रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. शुक्रवार देर रात एक होटल में हुए विवाद के बाद शनिवार सुबह होटल के बाहर दोनों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों को कोतवाली ले आई.

पिछले पांच साल से मायके में रह रही है
जानकारी के अनुसार, नेपाल के कंचनपुर जिले के बलौरी दीनापुर गोड़ नंबर एक निवासी 28 वर्षीय पीड़ित महिला पहले से विवाहित है. वह पिछले पांच साल से अपने पति से अलग मायके में रह रही है और उसकी एक 6 साल की पुत्री भी है. करीब डेढ़ साल पहले पति से हुए विवाद के दौरान महिला के सिर में चोट लग गई थी. इलाज के लिए वह भारत के लखीमपुर स्थित पलिया कस्बे के एक अस्पताल में आई थीं. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान अस्पताल संचालक के दोस्त और पिहानी निवासी युवक से उसकी मुलाकात हुई.

उंगली काटकर खून निकाला और फिर भरी मांग
युवक ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान आरोपी ने अपनी उंगली काटकर खून निकाला और उसी खून से महिला की मांग भरी थी. इसके बाद से दोनों पति-पत्नी की तरह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और महिला का नेपाल से हरदोई आना-जाना शुरू हो गया था.

होटल में महिला के साथ मारपीट
हालांकि,जब पीड़ित महिला ने उससे औपचारिक रूप से शादी करने की जिद की, तो आरोपी व उसकी बहन ने हिंदू होने का ताना देकर शादी से इनकार कर दिया. आरोपी के अन्य परिजनों से संपर्क करने पर उन्होंने भी यही तर्क दिया. पीड़िता ने बताया कि वह 15 अक्टूबर को नेपाल से हरदोई आरोपी से मिलने आई थी. शुक्रवार की रात आरोपी उसे शहर के एक होटल में ले गया, जहां शादी की बात पर फिर विवाद हुआ और दोनों के बीच मारपीट हो गई.​



Source link