UP TGT Result 2022: यूपी टीजीटी हिंदी-अंग्रेजी का फाइनल रिजल्ट जारी, upessc.up.gov.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड


Last Updated:

UP TGT Result 2022: यूपी टीजीटी भर्ती 2022 के हिंदी और अंग्रेजी विषय का रिजल्ट, कट-ऑफ और फाइनल आंसर-की जारी हो गई है. 12 अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया से बाहर किया गया है. यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर रोल नंबर और DOB से सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Top Deals Inside

UP TGT हिंदी-अंग्रेजी का फाइनल रिजल्ट जारी, 7 दिन में डाउनलोड करें स्कोरकार्डZoom

UP TGT Result 2022: यूपी टीजीटी का 2 विषयों का रिजल्ट जारी किया गया है

नई दिल्ली (UP TGT Result 2022). उत्तर प्रदेश में माध्यमिक सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए टीजीटी 2022 परीक्षा में शामिल हुए युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने TGT भर्ती (विज्ञापन संख्या-01/2022) के तहत 2 प्रमुख विषयों- हिंदी और अंग्रेजी का फाइनल रिजल्ट, कट-ऑफ और आंसर-की जारी कर दी है. लंबे समय से इस भर्ती परीक्षा के नतीजे का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए यह अपडेट काफी अहम है.

हालांकि, खुशियों के इस माहौल के बीच कुछ अभ्यर्थियों को झटका भी लगा है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए 12 अभ्यर्थियों का कैंडिडेचर रद्द कर दिया है. अगर आपने भी यूपी टीजीटी 2022 परीक्षा दी थी तो अब बिना देरी किए ऑफिशियल पोर्टल www.upessc.up.gov.in पर सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी डिटेल्स एंटर करनी होंगी. यूपी टीजीटी रिजल्ट 2022 चेक करके स्कोरकार्ड जरूर डाउनलोड कर लें.

UP TGT Result 2022: यूपी टीजीटी के 2 विषयों का रिजल्ट जारी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार 2 विषयों के रिजल्ट जारी किए गए हैं:

  • हिंदी विषय: इसके लिए रिवाइज्ड सिलेक्शन रिजल्ट, रिवाइज्ड कट-ऑफ और रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की जारी की गई है.
  • अंग्रेजी विषय: इसके लिए नया सिलेक्शन रिजल्ट, कट-ऑफ और फाइनल आंसर-की अपलोड की गई है.
UP TGT Sarkari Result: यूपी टीजीटी रिजल्ट ने सरकारी शिक्षक बनने की राह आसान कर दी है

यूपी टीजीटी से बाहर हुए 12 अभ्यर्थी

यूपी टीजीटी रिजल्ट 2022 जारी करने के साथ ही आयोग ने 12 उम्मीदवारों को बड़ा झटका दिया है. आयोग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, ये अभ्यर्थी तय तारीख पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं हुए थे.

  • ध्यान दें: सरकारी भर्तियों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सबसे अनिवार्य चरणों में से एक होता है. इसमें एब्सेंट रहने पर आयोग मान लेता है कि अभ्यर्थी अब नौकरी में रुचि नहीं रखता. इसके बाद उसकी उम्मीदवारी (Candidacy) निरस्त कर दी जाती है.

यूपी टीजीटी स्कोरकार्ड कैसे और कहां चेक करें?

यूपी टीजीटी परीक्षा 2022 में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर विजिट करें.
  • होमपेज पर मौजूद ‘UP TGT Result 2022 (Hindi/English)’ वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करें.
  • सबमिट करते ही यूपी टीजीटी स्कोरकार्ड और कट-ऑफ डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी.
  • इसे डाउनलोड करें और फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

समय सीमा की बात: आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा रिजल्ट जारी होने के बाद अगले 1 हफ्ते (7 दिन) तक ही उपलब्ध रहेगी. इसके बाद लिंक हटा दिया जाएगा. इसलिए तुरंत स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें.

यूपी टीजीटी रिजल्ट पर हाईकोर्ट की शर्त

यूपी टीजीटी रिजल्ट जारी करते हुए आयोग ने एक महत्वपूर्ण कानूनी पहलू भी साझा किया है. यह चयन हाईकोर्ट के फाइनल फैसले के हिसाब से ही मान्य होगा. इसका मतलब है कि अगर हाईकोर्ट की तरफ से किसी याचिका पर कोई विशेष आदेश या बदलाव आता है तो सिलेक्टेड लिस्ट में नियमानुसार रिवीजन किया जा सकता है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी भ्रम से बचने के लिए केवल पोर्टल www.upessc.up.gov.in पर दिए गए अपडेट्स पर ही भरोसा करें.



Source link