Last Updated:
Tonbo Imaging IPO : टोनबो इमजिंग आईपीओ का प्राइस बैंड ₹665 से ₹700 प्रति शेयर रखा गया है. एक लॉट में 21 शेयर हैं. निवेशकों के पास इस पब्लिक इश्यू में बोली लगाने के लिए 19 अक्टूबर तक का आखिरी मौका है.
टोनबो इमजिंग आईपीओ 19 अक्टूबर को बंद होगा.
नई दिल्ली. डिफेंस सेक्टर की कंपनी टोनबो इमेजिंग इंडिया (Tonbo Imaging India) के ₹852.18 करोड़ के आईपीओ में निवेशक जमकर पैसा लगा रहे हैं. यह आईपीओ दो दिन में 7.78 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. ग्रे मार्केट में भी टोनबो इमेजिंग आईपीओ के शेयर 74% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. मजबूत प्रीमियम संकेत दे रहा है कि 23 अक्टूबर को आईपीओ निवेशको को अच्छा लिस्टिंग गेन हो सकता है.
टोनबो इमेजिंग आईपीओ में हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा अब तक 14.35 गुना भर चुका है. कंपनी कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्से को 13.15 गुना बोलियां मिली हैं. रिटेल सेगमेंट में निवेशकों ने 7.14 गुना बोलियां लगाई हैं. वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा भी 3.95 गुना बुक हो चुका है.
टोनबो इमेजिंग आईपीओ प्राइस बैंड और टाइमलाइन
टोनबो इमजिंग आईपीओ का प्राइस बैंड ₹665 से ₹700 प्रति शेयर रखा गया है. एक लॉट में 21 शेयर हैं. निवेशकों के पास इस पब्लिक इश्यू में बोली लगाने के लिए 19 अक्टूबर तक का आखिरी मौका है. 20 अक्टूबर को दशहरा के उपलक्ष्य में शेयर बाजारों में अवकाश रहेगा, जिसके बाद 21 अक्टूबर को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने की संभावना है. यह पूरा इश्यू 1.22 करोड़ शेयरों के पूर्णतः ऑफर फॉर सेल (OFS) है. मौजूदा प्रमोटर्स और निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं.
ग्रे टोनबो इमेजिंग आईपीओ जीएमपी
ग्रे मार्केट में टोनबो इमेजिंग के अनलिस्टेड शेयर ₹700 के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले लगभग 73.71 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. मजबूत प्रीमियम का यह रुझान साफ संकेत दे रहा है कि 23 अक्टूबर को एनएसई और बीएसई पर लिस्टिंग के दिन निवेशकों को जोरदार लिस्टिंग गेन हासिल हो सकता है.
कंपनी प्रोफाइल
टोनबो इमेजिंग एक ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) है. कंपनी सैन्य और सुरक्षा बलों के लिए नाइट विजन, थर्मल इमेजिंग, वेपन साइट्स, मिसाइल गाइडेंस और सर्विलांस सिस्टम्स की डिजाइनिंग व मैन्युफैक्चरिंग करती है. वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 22 प्रतिशत घटकर ₹369.94 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 30 प्रतिशत गिरकर ₹50.88 करोड़ दर्ज हुआ. वहीं चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में कंपनी को ₹37.32 करोड़ के रेवेन्यू पर ₹17.74 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि कुल उधारी ₹129.72 करोड़ रही.
(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)