Jailer 2 Cast Fees: रजनीकांत से बहुत कम है मोहनलाल-ऋतिक की सैलरी, विद्या बालन की फीस सुन कहेंगे- अरे इतने कम

Jailer 2 Cast Fees: रजनीकांत से बहुत कम है मोहनलाल-ऋतिक की सैलरी, विद्या बालन की फीस सुन कहेंगे- अरे इतने कम


Last Updated:

Jailer 2 Star Salaries: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए आंकड़े छू रही है. फिल्म ने दो दिनों में दुनियाभर में 209 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इस बीच फिल्म के सितारों की फीस को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. रजनीकांत से लेकर मोहनलाल, ऋतिक रोशन और विद्या बालन तक की कथित फीस सामने आई है, जिसने सबका ध्यान खींचा है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का जलवा है, तो फिल्म की स्टारकास्ट भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. दो दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. एक तरफ सिनेमाघरों में थलाइवा का स्वैग दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. वहीं, दूसरी तरफ फिल्म की स्टारकास्ट की फीस ने भी सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में नजर आ रहे हैं लेकिन फिल्म की स्टार कास्ट लंबी चौड़ी है. रजनीकांत को फिल्म में सबसे ज्यादा फीस मिली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोहनलाल-ऋतिक से लेकर विद्या बालन तक किसकी फीस किसकी है. मोहनलाल और ऋतिक रोशन जैसे सितारों की कमाई के बीच विद्या बालन का नाम भी चर्चा में है. फीस के ये आंकड़े सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में लौटे हैं. अनिरुद्ध रविचंदर ने इसका संगीत तैयार किया है. फिल्म में मोहनलाल, विद्या बालन, एस. जे. सूर्या और दूसरे कलाकार भी अहम रोल्स में हैं.

फिल्म की कमाई के साथ सबसे ज्यादा चर्चा रजनीकांत की फीस की हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुपरस्टार को ‘जेलर 2’ में अपने किरदार के लिए करीब 110 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इतना ही नहीं, उनके साथ मुनाफे में हिस्सेदारी का समझौता होने की भी खबर है. अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखती है, तो उनकी कुल कमाई करीब 180 से 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. फाइल फोटो

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘जेलर 2’ में कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को फिल्म के लिए करीब 30 करोड़ रुपये मिले हैं. वह इसमें मैथ्यू नाम के गैंगस्टर की भूमिका में नजर आते हैं. फाइल फोटो

‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की फीस को लेकर कोई पुख्ता आंकड़ा सामने नहीं आया है. हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो वह किसी फिल्मी के लिए अमूमन 80 से 110 करोड़ रुपये के बीच में फीस लेते हैं. फिल्म में उनका कैमियो है. फाइल फोटो

फिल्म में विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं. ‘जेलर 2’ के लिए उनकी फीस 15 से 25 करोड़ रुपये प्रति फिल्म बताई जा रही है. फाइल फोटो

‘जेलर’ फ्रेंचाइजी यानी ‘जेलर 2’ में विद्या बालन नजर आ रही हैं. इस फिल्म में वह नेगेटिव शेड्स में नजर आईं. इस फिल्म के लिए उन्हें 6 करोड़ रुपये मिले हैं. फाइल फोटो

एस.जे. सूर्या भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एस.जे. सूर्या की फीस 3 करोड़ से 10 करोड़ के बीच आंकी गई है.

मलयालम स्टार सूरज वेंजरामूडु भी फिल्म का हिस्सा हैं. उन्हें कथित तौर पर फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिले हैं. फाइल फोटो

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link