SBI Ranking : चीन, अमेरिका और यूरोप के बैंकों को पीछे छोड़ एसबीआई ने जीता ग्लोबल अवार्ड

SBI Ranking : चीन, अमेरिका और यूरोप के बैंकों को पीछे छोड़ एसबीआई ने जीता ग्लोबल अवार्ड


Last Updated:

SBI Ranking : ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने लगातार दूसरे साल एसबीआई को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक का खिताब सौंपा है. यह पुरस्कार बैंक के उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार हो रही ग्रोथ और उसकी सर्विस की व्यापक पहुंच के आधार पर दिया गया है. इस दौरान बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो की पहुंच और उस पर मिलने वाली सुविधाओं की भी सराहना की गई.

Zoom

एसबीआई की भारतीय बैंकिंग सेक्टर में करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी है.

नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने लगातार दूसरे साल ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक 2026’ पुरस्कार से सम्मानित किया है. देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने बताया कि यह सम्मान डिजिटल नवाचार, बेहतर सेवा और समावेशी विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के जरिये ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग में वैश्विक मानक स्थापित करने की उसकी निरंतर सफलता को दर्शाता है.

बैंक को यह पुरस्कार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वार्षिक बैठक से इतर आयोजित कार्यक्रम में दिया गया. इस अवसर पर एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा कि बैंक में जारी बदलावों, खासकर डिजिटल क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का उद्देश्य बड़े पैमाने पर लोगों को भरोसेमंद डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है. डिजिटल क्षमताओं में सुधार से बैंक अधिक लोगों तक पहुंचने और उन्हें तेजी से सेवाएं देने में सक्षम हुआ है. वहीं, बैंक के कर्मचारी यह सुनिश्चित करते हैं कि बैंकिंग सेवाएं व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप, सुलभ और भरोसेमंद बनी रहें.

बैंक के ऐप की भी सराहना
एसबीआई बैंक ने नया योनो प्लेटफॉर्म शुरू किया और योनो पर रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या 10 करोड़ के पार पहुंच गई है. इसके अलावा, बैंक ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित ग्राहक सेवाएं और व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप डिजिटल सुविधाएं भी शुरू की हैं. एसबीआई ने देशभर में 300 से अधिक नई शाखाएं खोलकर अपनी पहुंच का भी विस्तार किया है और उसके ग्राहकों को कई सेवाएं डोर स्टेप सर्विस के तौर पर भी मिलती हैं. लिहाजा उन्हें बैंक शाखा आने की भी जरूरत नहीं पड़ती है.



Source link