मिल गया 4 दिन से लापता रिंकू सिंह का कुत्ता, घर से 5 किमी दूर कैसे पहुंचा?
Last Updated:
Rinku Singh Doggy: चार दिन पहले लापता हुए रिंकू सिंह के पालतू कुत्ते ब्रूडो का पता चल गया है. सोशल मीडिया पर रिंकू की बहन नेहा ने वीडियो बनाकर ब्रूडो के लापता होने की जानकारी दी थी. अब ब्रूडो अलीगढ़ स्थित ओजोन सिटी वाले घर से पांच किमी दूर किसी गांव में पाया गया है. रिंकू के भाई को देखते ही ब्रूडो खुशी से उनकी गोद में आ घुसा.
रिंकू सिंह का पालतू कुत्ता ब्रूडो आखिरकार चार दिन के बाद मिल ही गया.
अलीगढ़: चार दिन के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर बीती रात कोई चैन की नींद सोया होगा क्योंकि अब ‘ब्रूडो’ वापस आ चुका है. सोशल मीडिया के सहारे ‘ब्रूडो’ की लोकेशन मिली और चार दिन पहले लापता हुए इस पांच साल के गोल्डन कलर वाले लेब्राडोर ब्रीड के डॉग की घरवापसी हो चुकी है.
दरअसल, अलीगढ़ के ओजोन सिटी में रिंकू सिंह के परिवार के साथ उनका पांच साल का पालतू कुत्ता ‘ब्रूडो’ भी रहता था. मगर चार दिन पहले वह अचानक गायब हो गया था. रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया था. अब उसी वीडियो के आधार पर ब्रूडो का पता चला और उसे वापस घर ले आया गया है.
रिंकू की बहन नेहा सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लोगों से उसे तलाशने में मदद की अपील की थी. ब्रूडो 12 अक्टूबर को सुबह टहलने निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा, जब CCTV फुटेज खंगाला गया तो वह पार्क की ओर जाता नजर आया था.
ब्रूडो जब मिला तब उसके गर्दन में लाल रंग की बेल्ट नहीं थी.