New Chief Selector Indian Mens Cricket team: वसीम जाफर के सामने आए रमेश पोवार, चीफ सिलेक्टर बनना लगभग तय, अजीत अगरकर की लेंगे जगह

New Chief Selector Indian Mens Cricket team: वसीम जाफर के सामने आए रमेश पोवार, चीफ सिलेक्टर बनना लगभग तय, अजीत अगरकर की लेंगे जगह


होमखेलक्रिकेट

वसीम जाफर के सामने आए रमेश पोवार, चीफ सिलेक्टर बनना तय, अगरकर की लेंगे जगह

Last Updated:

New Chief Selector Indian Mens Cricket team: पार्थिव पटेल को पहले अजीत अगरकर का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने मुख्य चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन नहीं किया, इसके बाद वसीम जाफर की एंट्री और रमेश पोवार-सलील अंकोला जैसे नामों की चर्चा ने चयन प्रक्रिया को नया मोड़ दिया है.

Zoom

रमेश पोवार का चीफ सिलेक्टर बनना लगभग तय

नई दिल्ली: चीफ सिलेक्टर की कुर्सी पर अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए रमेश पोवार सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं. सूत्रो की माने तो पार्थिव पटेल के रेस से हटने के बाद रमेश पोवार को वेस्ट जोन से चयनकर्ता बनाया जा सकता है. फिलहाल प्रज्ञान ओझा अंतरिम तौर पर इस पैनल की कमान संभाल रहे हैं. सीनियर सिलेक्शन पैनल के लिए आवेदन की समय-सीमा 14 अक्टूबर को खत्म हो गई. पता चला है कि 15 अक्टूबर को क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने इस पद के लिए चार-पांच उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया, जिनमें भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर भी शामिल थे.

रमेश पोवार के नाम पर लग गई मुहर?
क्रिकबज के अनुसार, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की सदस्यता वाली CAC ने पोवार पर भरोसा जताने का फैसला किया है, जिन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं. रमेश पोवार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं. सीनियर चयन समिति के पद के लिए जिन अन्य लोगों का इंटरव्यू लिया गया, उनमें बड़ौदा के पूर्व खिलाड़ी कॉनर विलियम्स और जैकब मार्टिन शामिल थे.

डोडा गणेश जूनियर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन?
पोवार का इंटरव्यू जूनियर चयन पैनल के लिए भी लिया गया था और शुरुआत में उन्हें चेयरमैन बनाने पर विचार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें सीनियर पैनल में शामिल कर लिया गया. अब जूनियर चयन समिति के चेयरमैन का पद कर्नाटक के पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डोडा गणेश को मिल सकता है.

कौन हैं रमेश पोवार?
भारत के लिए 31 वनडे और दो टेस्ट खेल चुके पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार भी मुंबई से ही आते हैं. सौरव गांगुली की कप्तानी में साल 2004 में उनका इंटरनेशनल डेब्यू हुआ था जबकि धोनी की कप्तानी में 2007 में उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला था.

अगरकर के बाद चयनकर्ताओं पर बढ़ेगा VVS लक्ष्मण का प्रभाव?
Times of India की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने चयन समिति के बजट में पांच करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है और बड़े अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले पूर्व खिलाड़ियों को लाने के लिए वेतन नीति में लचीलापन दिखाया है। साथ ही लक्ष्मण की चयन प्रक्रिया में बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा है.

तीन ICC ट्रॉफी के बाद भी अगरकर को नहीं मिला एक्सटेंशन
पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारत ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीता. इसके बावजूद उनका कार्यकाल आगे नहीं बढ़ा. मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें आम हैं कि अगरकर अगले वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा को न खिलाने के पक्ष में थे, जिसके बाद बोर्ड और अन्य चयनकर्ताओं के साथ उनकी पटरी नहीं बैठ पाई.



Source link