761 विकेट लेने वाला बना DC का नया बॉलिंग कोच, जीत चुका है एक बार IPL
Last Updated:
Chaminda Vaas के नाम 400 वनडे, 355 टेस्ट और छह टी-20 विकेट दर्ज हैं. श्रीलंका का यह महान तेज गेंदबाज डेक्कन चार्जर्स के लिए आईपीएल 2009 में चैंपियनशिप जीत चुका है. अब सौरव गांगुली के हेड कोचिंग वाली दिल्ली कैपिटल्स में वह तेज बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे, ये रोल पहले भारत के विश्व विजेता खिलाड़ी मुनाफ पटेल संभाल रहे थे.
चामिंडा वास बने दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच
नई दिल्ली: सौरव गांगुली के हेड कोच बनते ही आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ से बड़े-बड़े नाम जुड़ने शुरू हो चुके हैं. हाल ही में युवराज सिंह बैटिंग कोच बनाए गए तो अब श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच बनाया गया है. 52 साल के चामिंडा वास पिछले बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल की जगह लेंगे. दिल्ली की इस फ्रैंचाइजी ने शनिवार सुबह ‘X’ (ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी.
डेक्कन चार्जर्स के साथ जीत चुके हैं IPL
दुनिया के महानतम लेफ्ट आर्म पेसर्स में शुमार वास अपने दिनों में डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे और IPL 2008 से 2010 के दौरान 13 मैच में उन्होंने 18 विकेट लिए थे. वह एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी वाली उस टीम का हिस्सा थे, जिसने दक्षिण अफ्रीका में हुए दूसरे सीजन (2009) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराते हुए पहली बार खिताब जीता था.
355 टेस्ट, 300 वनडे और 6 टी-20 विकेट
चामिंडुा वास को कोचिंग का पुराना अनुभव है, इससे पहले वह अपनी नेशनल टीम श्रीलंका के साथ भी काम कर चुके हैं. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के साथ उनका यह IPL में पहला कोचिंग असाइनमेंट होगा. 1994 से 2009 के बीच चामिंडा वास ने अपने 15 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में श्रीलंका के लिए 111 टेस्ट, 322 वनडे और 6 T20I मैच खेले, उन्होंने टेस्ट में 355, वनडे में 400 और T20I में 6 विकेट लिए. इसके साथ ही टेस्ट में 3089 रन और वनडे में 2025 रन बनाए. टेस्ट फॉर्मेट में उनके नाम एक शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं.