Bharatpur News: भरतपुर में नेताओं की हत्या का पुराना है इतिहास, अतर सिंह भड़ाना से पहले कृपाल जघीना का हो चुका है मर्डर


Last Updated:

Bharatpur Leader Murder Case: राजस्थान के भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के बीच भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की हत्या का पुराना मामला भी चर्चा में है. सितंबर 2022 में कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कुलदीप जघीना समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था. जुलाई 2023 में केस ने उस समय फिर सुर्खियां बटोरीं, जब कुलदीप जघीना और विजयपाल सिंह की जयपुर से भरतपुर ले जाते समय रोडवेज बस में गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों को अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था. इस वारदात के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे थे. अब अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के बीच भरतपुर में नेताओं की हत्या से जुड़े इन पुराने घटनाक्रमों की चर्चा फिर शुरू हो गई है.

Top Deals Inside

भरतपुर में नेताओं की हत्या का इतिहास, पहले कृपाल जघीना, अब अतर सिंह भड़ानाZoom

राजस्थान के भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के बीच भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की हत्या का पुराना मामला भी चर्चा में आया

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर में नेताओं की हत्या कर देना कोई नई बात नहीं है. भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या से पहले भी भरतपुर में नेताओं की हत्या हो चुकी है. पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या से करीब चार साल पहले भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की हत्या कर दी गई थी. अब यह मामला भी चर्चा में आ रहा है. कृपाल सिंह जघीना की हत्या ने उस समय पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी. उन्हें घेरकर गोलियां मारी गई थी. इस वारदात के बाद पुलिस जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और इससे जुड़े मामलों को लेकर भी काफी बवाल हुआ था.

बाद में इस हत्याकांड के आरोपियों पर भी हमला हुआ और उन्हें गोलियों  से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया गया था. भरतपुर में नेताओं की हत्या और उसके बाद आरोपियों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं ने कई सवाल खड़े किए. अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के संदर्भ में कृपाल सिंह जघीना का मामला इसलिए अहम है, क्योंकि दोनों घटनाएं भरतपुर क्षेत्र में राजनीतिक और आपराधिक टकराव से जुड़े गंभीर मामलों के रूप में देखी जा रही है. हालांकि, दोनों मामलों की परिस्थितियां और जांच से जुड़े मामले अलग-अलग हैं.

भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की हत्या से मचा था बवाल

कृपाल सिंह जघीना की हत्या का मामला सितंबर 2022 का है. भरतपुर में भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात ने जिले में राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना ही साथही आपराधिक बर्चस्व को लेकर भी बहस छेड़ दी थी. मामले में कुलदीप जघीना समेत कई आरोपी सामने आए थे. पुलिस ने हत्याकांड की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की. इस मामले ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थी, क्योंकि दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में एक राजनीतिक व्यक्ति की जान चली गई थी.

रोडवेज बस में आरोपियों की गोली मारकर हत्या

कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड का मामला उस समय फिर सुर्खियों में आ गया, जब इस केस के आरोपियों पर ही हमला हो गया. जुलाई 2023 में कुलदीप जघीना और विजयपाल सिंह की जयपुर से भरतपुर ले जाते समय रोडवेज बस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दोनों को अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था. रास्ते में हुई इस वारदात ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे. अदालत में पेशी के लिए ले जाए जा रहे आरोपियों की हत्या ने पूरे प्रदेश का ध्यान खींचा था. इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और आरोपियों को अदालत तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया पर सवाल उठे थे. इस प्रकरण ने मामले को और गंभीर बना दिया था. जिस हत्याकांड में भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की जान गई थी, उसी मामले के आरोपियों की हत्या ने भरतपुर में अपराध और आपसी रंजिश से जुड़े मामलों को हवा देने का काम किया था.

अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के बाद फिर चर्चा में पुराना मामला

भरतपुर में अतर सिंह भड़ाना की हत्या के बाद करीब चार साल पहले हुए भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड की भी चर्चा हो रही है. सितंबर 2022 में कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कुलदीप जघीना समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था. केस ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इस हत्याकांड के करीब 10 महीने बाद जुलाई 2023 में मामले ने फिर सुर्खियां बटोरी. जयपुर से भरतपुर ले जाते समय रोडवेज बस में कुलदीप जघीना और विजयपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दोनों को अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था. बस में हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड और उसके आरोपियों की हत्या की घटनाएं भरतपुर में लंबे समय तक चर्चा में रही थी. अब अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के सामने आने के बाद एक बार फिर जिले में नेताओं की हत्या से जुड़े पुराने मामले सुर्खियों में है.



Source link