भुवनेश्वर कुमार की वजह से चमकी क्रुणाल पंड्या की किस्मत, बन गए भारत की इस टीम के कप्तान


होमखेलक्रिकेट

भुवी की वजह से चमकी क्रुणाल पंड्या की किस्मत, बन गए भारत की इस टीम के कप्तान

Last Updated:

Hong Kong Sixes India Captain: भारत के लिए 19 वनडे और पांच टी-20 खेल चुके स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या अब हांगकांग सिक्सेज में भुवनेश्वर कुमार की जगह कप्तानी करेंगे. 2021 में भारत के लिए आखिरी बार खेलने वाले पंड्या अब छह खिलाड़ियों वाली इस टी-20 लीग में भारतीय टीम के नए कप्तान हैं.

Top Deals Inside

भुवी की वजह से चमकी क्रुणाल पंड्या की किस्मत, बन गए भारत की इस टीम के कप्तानZoom

हांगकांग सिक्सेज में अब भुवी नहीं क्रुणाल पंड्या भारत के कप्तान होंगे.

छह-छह प्लेयर्स के साथ खेले जाने वाली मशहूर हांगकांग सिक्सेज टी-20 लीग (Hong Kong Sixes) में क्रुणाल पंड्या भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. 30 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट में पहले भारत की कप्तानी भुवनेश्वर कुमार के पास थी, लेकिन जब उनकी चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई और न्यूजीलैंड दौरे के लिए सिलेक्ट किया गया, उसके बाद से ही ये सवाल बना हुआ था कि अब कप्तानी कौन करेगा.

भारत का अपडेटेड स्क्वॉड

  • क्रुणाल पंड्या (कप्तान), आरसीबी
  • शशांक सिंह, पंजाब किंग्स
  • राहुल तेवतिया, गुजरात टाइटंस
  • नीतीश राणा, दिल्ली कैपिटल्स
  • राहुल त्रिपाठी, कोलकाता नाइटराइडर्स
  • टी. नटराजन, सनराइजर्स हैदराबाद
  • कुलवंत खेजरोलिया, गुजरात टाइटंस

टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह पवन खेजरोलिया को शामिल किया गया है.

क्रुणाल पंड्या को ही कप्तान क्यों बनाया गया?
भारत के लिए आखिरी बार साल 2021 में इंटरनेशनल मैच खेलने वाले क्रुणाल उस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम का हिस्सा थे, जिसने 2026 में लगातार दूसरी बार IPL का खिताब जीता. 14 विकेट लेने के अलावा इस ऑलराउंडर ने 37.66 की औसत और 145.80 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए. आरसीबी के साथ लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने के अलावा क्रुणाल मुंबई इंडियंस (MI) के साथ तीन बार आईपीएल जीत चुके हैं.

दूसरे फॉर्मेट से कैसे अलग है हांगकांग सिक्सेज?
इस टूर्नामेंट में पारंपरिक T20 मैचों की तरह शुरुआत में संभलकर खेलने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है. चूंकि मैदान पर केवल छह खिलाड़ी उतरते हैं, इसलिए टीम के हर सदस्य की अहम भूमिका होती है और बल्लेबाजों से उम्मीद की जाती है कि वे आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दें. इस वजह से पावर-हिटिंग करने वाले खिलाड़ी, हर स्थिति में ढल सकने वाले ऑलराउंडर और रन-रेट को नियंत्रित करने में सक्षम गेंदबाज बहुत कीमती हो जाते हैं.

डिफेंडिंग चैंपियन है पाकिस्तान
टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच खेला जाएगा, जिसमें भारत समेत कुल 12 टीम हिस्सा ले रहीं हैं. ओपनिंग मैच ऑस्ट्रेलिया और मेजबान हांगकांच चीन के बीच खेला जाएगा. पिछले साल जल्दी बाहर हो जाने के बाद, इस बार भारत बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा. पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा, जिसने पिछले सीजन के फाइनल में कुवैत को हराया था, इस जीत के साथ पाकिस्तान ने अपना छठा हांगकांग सिक्सस खिताब जीता और इस प्रतियोगिता में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया.



Source link