तेल टैंकरों पर हमलों से दहला खाड़ी क्षेत्र, सऊदी अरब के पास फिर निशाना बना जहाज, 2 भारतीय नाविक अब भी लापता

Last Updated:

सऊदी अरब के अल जुबैल से करीब 68 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ. ब्रिटेन की UKMTO के मुताबिक, जहाज के सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें बाहर निकाल लिया गया. खाड़ी क्षेत्र में हाल के दिनों में कई व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाया गया है. हाल ही में दो जहाज भी डूब गए थे. कुछ घटनाओं में भारतीय नाविक सुरक्षित बचाए गए, जबकि ओमान के पास हुए हमले के बाद दो भारतीय अब भी लापता हैं.

Top Deals Inside

तेल टैंकरों पर हमलों से दहला खाड़ी क्षेत्र, सऊदी अरब के पास फिर निशाना बना शिपZoom

होर्मुज में जहाज पर हमला हुआ है.

Hormuz Ship Attack News: पश्चिम एशिया के समुद्री रास्तों पर कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को सऊदी अरब के अल जुबैल इलाके से करीब 68 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया. यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने इस घटना की जानकारी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज के सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और उन्हें वहां से निकाल लिया गया है. घटना के बाद समुद्र में प्रदूषण का भी कोई असर सामने नहीं आया. यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब होर्मुज स्ट्रेट और दूसरे समुद्री इलाकों में भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर भी हमलों की घटनाएं सामने आई हैं. केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को बताया था कि दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल जहाजों पर सवार सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं.

होर्मुज से रोमानिया तक जहाजों को बनाया गया निशाना

मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के मुताबिक, 16 अक्टूबर को कच्चा तेल ले जा रहे टैंकर MT ST 3 पर होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ था. इस जहाज पर 15 भारतीय नाविक सवार थे. वहीं, 14 अक्टूबर को केमिकल टैंकर YARA J को रोमानिया के सुलिना एंकरेज के पास ड्रोन से निशाना बनाया गया. इस जहाज पर नौ भारतीय नाविक मौजूद थे. सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि दोनों जहाजों के सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है. भारतीय अधिकारी जहाजों का प्रबंधन करने वाली कंपनियों के संपर्क में हैं और हालात पर नजर रख रहे हैं.

होर्मुज से रोमानिया तक जहाज बने निशाना

ओमान के पास हमले में दो भारतीय नाविक लापता

इससे पहले 11 अक्टूबर को ओमान के सोहार एंकरेज पर निकारागुआ के झंडे वाले टैंकर MT पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन से हमला हुआ था. जहाज पर 11 भारतीय नाविक सवार थे. इनमें से नौ को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो भारतीय नागरिक लापता बताए गए. मंत्री के मुताबिक, स्थानीय तटरक्षक बल लापता नाविकों की तलाश में अभियान चला रहा है. भारतीय अधिकारी भी संबंधित एजेंसियों और ओमान में भारतीय दूतावास के साथ मिलकर बचाव प्रयासों में सहयोग कर रहे हैं.

इसी दिन मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले टैंकर M/T Valthera को भी होर्मुज जलडमरूमध्य में अज्ञात प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया था. हमले के बाद जहाज में आग लग गई. इस टैंकर पर सवार सभी 11 भारतीय नाविक सुरक्षित बताए गए.

शारजाह के पास भी टैंकर पर ड्रोन हमला

9 अक्टूबर को पनामा के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर MT GEM NO.2 को शारजाह एंकरेज के पास ड्रोन से निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई थी. जहाज पर 22 भारतीय नागरिक सवार थे. मंत्री ने बताया था कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने खाड़ी क्षेत्र में जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

Source link