Last Updated:
Kavya Maran Connection To Jailer 2: आईपीएल की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं काव्या मारन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ का नाम साउथ के मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों की शादी की खबरों ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है. लेकिन इस चर्चित रिश्ते में रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का क्या कनेक्शन है?
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर 11 नंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
नई दिल्ली. क्रिकेट और सिनेमा का रिश्ता हमेशा से खास रहा है. कभी क्रिकेटर्स और एक्ट्रेसेस की लव स्टोरी सुर्खियां बटोरती है तो कभी इन दो दुनियाओं से जुड़े लोगों के रिश्ते लोगों को हैरान कर देते हैं. इस बार चर्चा एक ऐसी जोड़ी की है, जिसमें एक नाम आईपीएल की दुनिया में अपनी धाक रखता है तो दूसरा अपने संगीत से साउथ से लेकर बॉलीवुड तक छाया हुआ है. बात कर रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद टीम की सीईओ काव्या मारन और उनके होने वाले हमसफर अनिरुद्ध रविचंदर की. खबर है कि दोनों 11 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि इस कहानी का कनेक्शन रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ से भी है.
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी को लेकर चर्चाएं तब तेज हुईं. जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ. दरअसल, उन्होंने काव्या मारन के माता-पिता कलानिधि मारन और कावेरी मारन के साथ एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए बताया गया है कि कलानिधि मारन अपनी पत्नी कावेरी मारन के साथ बेटी काव्या की शादी समारोह के लिए इन्विटेशन कार्ड देने पहुंचे थे. इस पोस्ट के सामने आते ही अब इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं.
‘जेलर 2’ से क्या है काव्या का कनेक्शन
काव्या मारन का नाम आमतौर पर आईपीएल और सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी खबरों में छाया रहता है. लेकिन इस बार उनके साथ साउथ सिनेमा के एक बड़े नाम की चर्चा हो रही है. दिलचस्प बात यह है कि इस कहानी का कनेक्शन रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ से भी है.
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार, प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी. साल 2011 में रिलीज हुए गाने ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ (Why This Kolaveri Di) ने उन्हें दुनियाभर में लोकप्रियता दिलाई. धनुष पर फिल्माया गया यह गाना इंटरनेट पर वायरल हो गया था. इसकी अनोखी धुन और तमिल-अंग्रेजी के मिले-जुले बोल ने लोगों का ध्यान खींचा था. इस गाने की सफलता के बाद अनिरुद्ध का करियर तेजी से आगे बढ़ा. इसके बाद उन्होंने ‘कथ्थी’, ‘मास्टर’, ‘विक्रम’, ‘लियो’, ‘जवान’ और ‘जेलर’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया. शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के गानों और बैकग्राउंड म्यूजिक को भी खूब पसंद किया गया.
‘जेलर 2’ से क्या है कनेक्शन?
अनिरुद्ध ने हाल ही में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ से है. इस फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर इसके एक्शन सीन्स को दमदार बनाने में अहम रोल निभाया. यही वजह है कि काव्या मारन और अनिरुद्ध की शादी की खबरों के बीच ‘जेलर 2’ का नाम भी चर्चा में आ रहा है.
रजनीकांत से भी है खास रिश्ता
अनिरुद्ध का रजनीकांत से रिश्ता सिर्फ पेशेवर नहीं बल्कि पारिवारिक भी है. अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र एक्टर हैं. उनकी बुआ लता रजनीकांत, सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी हैं. इस तरह रजनीकांत अनिरुद्ध के फूफा लगते हैं. अनिरुद्ध ने रजनीकांत की कई फिल्मों में संगीत दिया है और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया है.