Last Updated:
Debina Bonnerjee Steps Into Film Production: दो बेटियों की मां और जानी-मानी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी अब बतौर प्रोड्यूसर एक नई पारी की शुरुआत कर रही है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने मदरहुड, करियर और फिल्म मेकिंग में आने वाली चुनौतियों को लेकर दिल की बात शेयर की है.
देबीना बनर्जी
नई दिल्ली: देबीना बनर्जी इन दिनों एक्टिंग के बाद बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी शुरू करने को लेकर चर्चा में हैं. दो बेटियों की मां देबीना अपनी आने वाली फिल्म ‘तुम मेरे हो’ की रिलीज की तैयारियों में जुटी हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मदरहुड और करियर को लेकर खुलकर बात की. देबीना का मानना है कि मां बनने के बाद महिलाओं की ताकत और बढ़ जाती है.
उनके मुताबिक, एक महिला अगर कुछ ठान ले, तो वह अपनी जिंदगी में कुछ भी हासिल कर सकती है. उसके लिए कोई भी सीमा तय नहीं की जा सकती.
देबीना ने बातचीत में बताया कि मातृत्व अपनी जगह है और काम अपनी जगह है. दोनों को साथ लेकर चलना ही एक महिला की असली ताकत होती है. उन्होंने कहा कि जब आप एक बच्चे को जन्म देती है, तब आपको इस बात का एहसास होता है कि आप एक नई जिंदगी बना सकती है. इस दुनिया में इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है. मां बनने के बाद महिलाओं को यह समझ आता है कि वे अंदर से कितनी असीमित है और वे हर चुनौती का सामना आसानी से कर सकती है.
जब उनसे यह पूछा गया कि एक महिला प्रोड्यूसर के तौर पर क्या उन्हें इंडस्ट्री में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसके जवाब में देबीना ने कहा कि यह सिर्फ हमारी इंडस्ट्री की बात नही है. हर जगह महिलाओं को लोग थोड़ा कम गंभीरता से लेते है. लोगों को अक्सर ऐसा लगता है कि फैसले सिर्फ वही ले सकते है. लेकिन अब धीरे-धीरे इस सोच में बदलाव आ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति गुरमीत हर कदम पर उनके साथ रहते है, जिससे उनके लिए मुश्किलें काफी कम हो जाती है. उनकी टीम की दूसरी प्रोड्यूसर भी एक महिला ही है. वे मानती है कि महिलाएं बहुत मजबूत होती है और अपनी बात बहुत साफ तरीके से रखना जानती है.
फिल्म रिलीज और थिएटर्स को मिलने वाले स्पेस पर बात करते हुए देबीना ने कहा कि जब कोई छोटी फिल्म किसी बड़ी फिल्म के साथ आती है, तो स्क्रीन मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. जब तक आप अपनी जमीन मजबूत नही करते और अपनी काबिलियत साबित नही करते, तब तक आपको संघर्ष करना पड़ता है. बड़ी फिल्में कई बार बहुत सारे थिएटर ब्लॉक कर लेती है. ऐसे में आपको समझदारी से बात करनी पड़ती है और यह पक्का करना पड़ता है कि आपकी फिल्म को अच्छे थिएटर्स में सही शोज मिले. उन्होंने यह भी कहा कि कम बजट में काम करते वक्त बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है, लेकिन यह नामुमकिन नही है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login