Last Updated:
Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी मर्डर केस में सीबीआई ने पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ की है. हरिद्वार में हुई इस पूछताछ के बाद राठौर ने दावा किया कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है. इस कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले दिवंगत अंकिता के माता-पिता ने दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के बाद हुई है.
अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात के 24 घंटों के भीतर सीबीआई का बड़ा कदम
Uttarakhand News: अंकिता भंडारी मर्डर केस में सीबीआई काफी एक्टिव हो गई है. इसी कड़ी में शनिवार को सीबीआई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ की है. सीबीआई ने हरिद्वार में उसने तब पूछताछ की जब दिवंगत के माता-पिता ने एक दिन पहले ही दिल्ली में सीबीआई के हेडक्वार्टर पर सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की. वहां उनको निष्पक्ष और तेज जांच का भरोसा दिलाया गया था.
सीबीआई के अधिकारियों दफ्तर से निकलने के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर मीडिया से बातचीत की. राठौर ने दावा किया कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है. उन्होंने कहा कि जांच से जुड़ी जो भी प्रासंगिक जानकारियां उनके पास थीं, वे सब सीबीआई के साथ साझा कर दी हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने जांच में पूरा सहयोग किया है, न उससे ज्यादा और न उससे कम. इस पर मेरी कोई और टिप्पणी नहीं है. मैंने पूरा सहयोग किया है और आगे भी करता रहूंगा.’ हालांकि, उन्होंने पूछताछ के दौरान पूछे गए सवालों पर चुप्पी साध ली.
उर्मिला सनावर को जानने से इनकार
इस पूछताछ के दौरान सबसे दिलचस्प और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब सीबीआई ने पूर्व विधायक से उर्मिला सनावर के संबंध में सवाल किए. मीडिया रिपोर्ट्स और जांच के दायरे में आ रहे नामों को लेकर जब सुरेश राठौर से उर्मिला सनावर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से उन्हें जानने से ही इनकार कर दिया. पूर्व विधायक ने पत्रकारों से कहा कि वह उर्मिला सनावर को बिल्कुल नहीं जानते और न ही उन्हें उनके बारे में कोई जानकारी है. राठौर के इस बयान के बाद मामले में कई नए सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या इस हत्याकांड के तार किसी अन्य छिपे हुए चेहरों से भी जुड़े हैं.
हेडक्वार्टर पर अंकिता के माता-पिता की मुलाकात
गौरतलब है कि इस बड़ी पूछताछ से ठीक एक दिन पहले, यानी 16 अक्टूबर को दिवंगत अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था. वहां उन्होंने सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी. मुलाकात के दौरान केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया था कि इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच का दायरा लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और बहुत जल्द इस मामले में कुछ और बड़ी तथा सख्त कानूनी कार्रवाई देखने को मिल सकती है. फिलहाल सीबीआई की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे इस खौफनाक राज से पूरी तरह पर्दा उठ सके.