Yuzvendra Chahal interview Aakash Chopra: युजवेंद्र चहल के करियर के वो राज जो शायद ही आपने सुने हों, RCB से लेकर 18 करोड़ और जिंदगी के मुश्किल दौर तक


होमखेलक्रिकेट

चहल के करियर के वो राज जो शायद ही आपने सुने हों, RCB से लेकर 18cr और उथल-पुथल

Last Updated:

Yuzvendra Chahal interview Aakash Chopra: 36 साल के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भारत के लिए आखिरी बार साल 2023 में खेले थे. मगर अब वह चयनकर्ताओं के रडार से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर युजवेंद्र चहल ने अपने करियर, पर्सनल जिंदगी, फ्यूचर-पास्ट-दोस्तों और दुश्मनों के बारे में खुलकर बात की और हर तरह के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. चलिए आपको इस इंटरव्यू की पांच बड़ी बातें बताते हैं.

Top Deals Inside

चहल के करियर के वो राज जो शायद ही आपने सुने हों, RCB से लेकर 18cr और उथल-पुथलZoom

युजवेंद्र चहल ने आकाश चोपड़ा को इंटरव्यू दिया.

नई दिल्ली: तीन साल पहले तक टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर रहे युजवेंद्र चहल आज अपना करियर बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में चहल भारत के स्टार स्पिनर थे, लेकिन 2023 में हुए अगले विश्व कप में उन्हें टीम में जगह भी नहीं दी गई. 2023 के बाद से इस लेग स्पिनर के इतने बुरे दिन आए कि वह उससे आजतक नहीं उबर पाए हैं. T20 फॉर्मेट में अपनी अटैकिंग बॉलिंग के वह 2024 के टी-20 विश्व कप में जगह तो बना पाए, लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. 36 साल के हो चुके युजवेंद्र चहल हाल ही में आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में नजर आए.

भारत के पूर्व ओपनर और मौजूदा दौर के बेहतरीन स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर्स में से एक आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर युजवेंद्र चहल ने खुलकर अपने दिल की बात कही. चहल ने बताया कि कैसे तब कप्तान रहे रोहित शर्मा ने उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर करने का कारण बताया था. चहल ने अपने कमबैक प्लान और करियर के दूसरे चैलेंजेस पर भी बात की.

1. वर्ल्ड कप से बाहर करने पर रोहित की सफाई: युजवेंद्र चहल की माने तो जब वह 2023 में काउंटी खेलने गए थे तब रोहित ने उनसे कहा था कि टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप के लिए नए प्लान के साथ उतर रही है. हम आठवें नंबर तक बल्लेबाजी चाहते हैं. बकौल युवी, ‘मुझे रोहित भाई ने साफ तौर पर बता दिया था कि वह वर्ल्ड कप के लिए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की भी तलाश कर रहे हैं इसलिए मेरे लिए स्थिति बिल्कुल साफ थी. वर्ल्ड कप के बाद मैंने सिलेक्शन के बारे में सोचना ही छोड़ दिया.’

2. टेस्ट क्रिकेट का अधूरा सपना: इस साल अगस्त में नॉर्थम्पटनशायर के साथ काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 49 मैच में 148 विकेट लिए. मगर कभी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए. युजवेंद्र ने साफ कहा कि भारत के लिए वाइट जर्सी न पहनने का उन्हें हमेशा मलाल रहेगा.



Source link