Last Updated:
यामी गौतम की नई फिल्म ‘नई नवेली’ आज यानी 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसमें उन्होंने दुल्हन का किरदार निभाया है, जिस पर डायन होने का सस्पेंस दर्शकों को खूब लुभा रहा है. ‘विक्की डोनर’ से अपने सफर की शुरुआत करने वाली यामी ने ‘उरी’, ‘बाला’ और ‘आर्टिकल 370’ जैसी दमदार फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई है. यहां तक कि उन्होंने एक मूवी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है. आज उनके सबसे यादगार किरदारों पर एक नजर डालते हैं.
नई दिल्ली. यामी गौतम ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार फिल्मों के दम पर बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है. अब उनकी फिल्म ‘नई नवेली’ आज यानी 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में उन्होंने मोहिनी नाम की एक ऐसी दुल्हन का किरदार निभाया है, जिसकी एंट्री मेरठ के एक उथल-पुथल से भरे परिवार में होती है. हालांकि, धीरे-धीरे उसकी हरकतों पर शक गहराने लगता है कि वह कोई साधारण इंसान नहीं बल्कि भेष बदलकर आई डायन है. वैसे यामी गौतम ने हर बार अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से दर्शकों को हैरान किया है. आइए आज उनके फिल्म सफर पर एक नजर डालते हैं.
विक्की डोनर: शूजित सरकार की ‘विक्की डोनर’ से यामी गौतम ने आयुष्मान खुराना के अपोजिट हिंदी सिनेमा में अपना पहला कदम रखा था. स्पर्म डोनेशन और बांझपन जैसे अनछुए विषय पर बनी इस रोमांटिक-कॉमेडी में उन्होंने आशिमा रॉय का किरदार निभाया था. अपनी सादगी और संजीदा अदाकारी से यामी ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि पहली ही फिल्म से यह साबित कर दिया कि वह बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने आई हैं. (फोटो साभार: IMDb)
काबिल: ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘काबिल’ में यामी गौतम ने सुप्रिया नाम की एक दृष्टिबाधित लड़की की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई थी. एक दुखद मोड़ से गुजरती इस सस्पेंस-एक्शन ड्रामा फिल्म में उनकी मासूमियत और भावुक एक्टिंग ने हर किसी का दिल छू लिया. इस इमोशनल रोल के जरिए यामी ने अपनी एक्टिंग रेंज का लोहा मनवाया और साबित किया कि वह बड़ी फिल्मों में मजबूत किरदार आसानी से निभा सकती हैं. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
बदलापुर: श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी क्राइम-थ्रिलर ‘बदलापुर’ में यामी गौतम एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं. नैतिक उलझनों से भरी इस कहानी में भले ही उनका रोल स्क्रीन टाइम के हिसाब से छोटा था, लेकिन उन्होंने गहरी छाप छोड़ी. इस फिल्म ने साफ कर दिया कि यामी केवल पारंपरिक रोमांटिक ड्रामा तक सीमित न रहकर प्रयोगधर्मिता और गंभीर सिनेमा का हिस्सा बनने से भी पीछे नहीं हटती हैं. (फोटो साभार: IMDb)
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक: विक्की कौशल स्टारर ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ यामी गौतम के करियर की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक फिल्मों में से एक साबित हुई. इंटेलिजेंस ऑफिसर पल्लवी शर्मा के रोल में उन्होंने अपना कड़क अभिनय पेश कियाय इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े और यामी को मेनस्ट्रीम सिनेमा में हमेशा के लिए स्थापित कर दिया. (फोटो साभार: IMDb)
बाला: अमर कौशिक की हिट कॉमेडी फिल्म ‘बाला’ में यामी गौतम ने टिकटॉक स्टार परी मिश्रा का किरदार निभाकर हर किसी को हैरान कर दिया. समाज में खूबसूरती के तय मानकों और कम उम्र में गंजेपन की समस्या पर बनी इस फिल्म में उनका कॉमिक टाइमिंग और छोटे शहर की लड़की का अंदाज बेहद नेचुरल था. ‘उरी’ के तुरंत बाद आई इस फिल्म ने उनके करियर को एक नई रफ्तार दी. (फोटो साभार: IMDb)
आर्टिकल 370: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने की घटना पर आधारित इस पॉलिटिकल थ्रिलर में यामी गौतम ने इंटेलिजेंस ऑफिसर जूनी हक्सर की शानदार भूमिका निभाई. उनके इस दमदार और अनुशासित अभिनय ने दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों को भी मुरीद बना लिया. इस बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए साल 2026 में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो उनके करियर का सबसे बड़ा मील का पत्थर है. (फोटो साभार: IMDb)
ए थर्सडे: इस थ्रिलर फिल्म में यामी गौतम ने स्कूल टीचर नैना जयसवाल का खौफनाक रूप दिखाकर सबको चौंका दिया, जो छोटे बच्चों को बंधक बना लेती है. पूरी तरह सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को यामी ने अकेले अपने कंधों पर खींचा. सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर लीड रोल निभाने की उनकी क्षमता को इस फिल्म ने एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया. (फोटो साभार: IMDb)