Ujjain: जूना अखाड़े से जुड़े ज्योति गिरि महाराज के चार मंजिला आश्रम पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

Ujjain: जूना अखाड़े से जुड़े ज्योति गिरि महाराज के चार मंजिला आश्रम पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त


Last Updated:

Simhastha Kumbh News: उज्जैन के सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई जारी है. शुक्रवार तड़के 5 बजे पोकलेन और जेसीबी की मदद से जूना अखाड़े के हरियाणा सेवा आश्रम में बने जी प्लस थ्री भवन को तोड़ दिया गया. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम लगातार अतिक्रमण हटाने में जुटा है.

Zoom

उज्जैन में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई.

Ujjain News: उज्जैन में सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में नगर निगम की टीम ने 16 सितंबर शुक्रवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. यह कार्रवाई जूना अखाड़े से जुड़े हरियाणा सेवा आश्रम में की गई. यहां आश्रम परिसर में बने महामंडलेश्वर ज्योति गिरि महाराज के भवन को नगर निगम ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

नगर निगम का दस्ता शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ही मौके पर पहुंच गया था. तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई के लिए निगम प्रशासन ने भारी अमला और मशीनरी तैनात की थी. कार्रवाई के लिए मौके पर चार पोकलेन मशीनों और एक जेसीबी को शामिल किया गया था. भारी मशीनों की मदद से निगम की टीम ने जी प्लस थ्री (चार मंजिला) भवन को जमींदोज कर दिया.

दो बार दिए गए नोटिस
भवन अधिकारी राजकुमार राठौर के अनुसार, इस भवन को होटलनुमा स्वरूप में तैयार किया गया था. इस अवैध निर्माण को लेकर पहले दो बार नोटिस जारी किए गए थे. दो बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद निर्माण को नहीं हटाया गया था. इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने नियमानुसार ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई शुरू की.

हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
सिंहस्थ भूमि पर हुए कथित अवैध निर्माणों को लेकर यह मामला हाईकोर्ट में भी पहुंचा था. याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने नगर निगम को अवैध निर्माण हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे. कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए नगर निगम की टीम अवैध निर्माणों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई कर रही है.

निगम की टीम पूर्व में भी दो अन्य आश्रमों के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर चुकी है. शुक्रवार को इसी क्रम में महामंडलेश्वर ज्योति गिरि जी महाराज के आश्रम में बने भवन को भी जमींदोज किया गया. सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों को हटाने के लिए नगर निगम की यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी है.



Source link