Twisha Sharma Murder Case: SC का बड़ा फैसला, आरोपियों के खिलाफ भोपाल कोर्ट में नहीं चलेगा ट्रायल


होमताजा खबरDelhi

Twisha Sharma Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में लगाई ट्रायल पर रोक

Last Updated:

ट्विशा शर्मा मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. आरोपियों के खिलाफ भोपाल कोर्ट में चल रहे ट्रायल पर रोक लगा दी गई है. आरोपियों ने भोपाल कोर्ट में ट्रायल को सुप्रीम कोर्ट में शिफ्ट करने की मांग की थी.

Top Deals Inside

Twisha Sharma Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में लगाई ट्रायल पर रोकZoom

ट्विशा शर्मा मर्डर केस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई.

नई दिल्ली. ट्विशा शर्मा मर्डर केस पर 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब आरोपियों के खिलाफ भोपाल कोर्ट में चल रहे ट्रायल पर रोक लग गई है. यह रोक सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश तक रहेगी. कोर्ट ने प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करने को कहा है.

ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े दहेज उत्पीड़न मामले में उनके पिता नवनीधि शर्मा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 16 अक्टूबर को सुनवाई हुई. इस याचिका में मामले की सुनवाई भोपाल की अदालत से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की गई है. याचिका में निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने और आरोपियों की ओर से सबूतों को प्रभावित किए जाने की आशंका जताई गई है.

राजधानी भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. ट्विशा के पिता ने केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है और उनकी इस मांग को लेकर 16 अक्टूबर को सुनवाई हुई. दरअसल, भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में 12 मई को ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. ट्विशा के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं, जबकि आरोपी पक्ष इसे आत्महत्या करार दे रहा है.



Source link