गाजीपुरः सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को लेकर दर्शकों में कैसा उत्साह है और फिल्म देखने के बाद उनकी क्या राय है? इसका जायजा लेने के लिए हम पहुंचे गाजीपुर के सिनेमा, जहां फिल्म देखकर बाहर निकले दर्शकों ने अपने-अपने अंदाज में मूवी का रिव्यू दिया. किसी को रजनीकांत का पुराना अंदाज और एक्शन पसंद आया, तो किसी ने फिल्म में कॉमेडी, इमोशन और एक्शन के मेल की तारीफ की. कुछ दर्शकों ने फिल्म को 10 में से 9 नंबर दिए, जबकि एक दर्शक ने तो अगली फिल्म जेलर 3 की मांग भी कर दी.
रजनीकांत के एक्शन ने जीता दिल, चश्मा उतारने वाले सीन की चर्चा
फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों में रजनीकांत के एक्शन को लेकर खास उत्साह नजर आया. एक युवक ने फिल्म के उस सीन की तारीफ की, जिसमें मिसाइल आने के दौरान रजनीकांत चश्मा उतारते हैं. दर्शक के मुताबिक, यह सीन काफी शानदार था और फिल्म के यादगार पलों में से एक रहा. वहीं, मुकेश नाम के युवक ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि रजनीकांत का एक्शन पुराने अंदाज वाला है, जो दर्शकों को खूब पसंद आता है. उनके मुताबिक, रजनीकांत का वही पुराना स्वैग और एक्शन देखने को मिला, जिसके लिए उनके प्रशंसक उन्हें पसंद करते हैं.
कॉमेडी, इमोशन और एक्शन का मेल
फिल्म देखने के बाद एक अन्य युवक ने जेलर 2 को मनोरंजन से भरपूर बताया.उन्होंने कहा कि फिल्म में कॉमेडी भी है, इमोशन भी है और एक्शन भी . उनके मुताबिक, इन तीनों का मेल फिल्म को धमाकेदार बनाता है। उन्होंने फिल्म को 10 में से 9 नंबर देने की बात कही. दर्शकों की प्रतिक्रियाओं में फिल्म के मनोरंजक पहलुओं की तारीफ प्रमुखता से सामने आई कुछ दर्शकों ने इसे 10 में से 8 नंबर दिए, जबकि कुछ ने 9 नंबर देकर अपनी पसंद जाहिर की। हालांकि, हर दर्शक की राय अलग हो सकती है, लेकिन गाजीपुर के NY Cinema में मिले इन रिव्यू से यह जरूर पता चलता है कि फिल्म ने दर्शकों को अपनी राय खुलकर रखने का मौका दिया.
फिल्म देखने के बाद रजनीकांत का और बड़ा फैन हो गया
रजनीकांत के पुराने प्रशंसकों में शामिल सियोमराज ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि वह पहले से ही रजनीकांत के फैन हैं, लेकिन फिल्म देखने के बाद उनके प्रति उनकी दीवानगी और बढ़ गई है। सियोमराज ने फिल्म को 10 में से 9 नंबर दिए. उनकी प्रतिक्रिया रजनीकांत के प्रशंसकों के उस जुड़ाव को दिखाती है, जिसमें अभिनेता का अंदाज, एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस उनके लिए खास मायने रखता है .
आखिरी हिस्से के ट्विस्ट ने चौंकाया
फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं में एक और दिलचस्प बात सामने आई. मुकेश ने फिल्म के आखिरी हिस्से में ऋतिक रोशन से जुड़े ट्विस्ट को अनएक्सपेक्टेड बताया। उनके मुताबिक, यह ऐसा मोड़ था जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी. वहीं, एक दर्शक ने फिल्म देखने के बाद जेलर 3 आने की इच्छा भी जाहिर की.इससे पता चलता है कि कुछ दर्शक कहानी और किरदारों को आगे देखने के लिए उत्सुक हैं.
कुल मिलाकर, गाजीपुर के NY Cinema में जेलर 2 देखने पहुंचे दर्शकों ने एक्शन, कॉमेडी, इमोशन और रजनीकांत के अंदाज को लेकर अपनी-अपनी राय दी किसी ने फिल्म को 8 नंबर दिए, तो किसी ने 9.अब फिल्म पसंद आती है या नहीं, इसका फैसला दर्शक अपनी पसंद और उम्मीदों के आधार पर कर सकते हैं.