Indian Railway News: फालना को रेलवे की बड़ी सौगात; अब एक ही स्टेशन से सीधे पहुंचेंगे हरिद्वार, सोमनाथ और द्वारका

Indian Railway News: फालना को रेलवे की बड़ी सौगात; अब एक ही स्टेशन से सीधे पहुंचेंगे हरिद्वार, सोमनाथ और द्वारका


Last Updated:

Falana Railway Station Latest Update : रेल मंत्रालय ने पाली के फालना स्टेशन पर हरिद्वार-वेरावल एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी है. इससे श्रद्धालुओं को हरिद्वार, सोमनाथ और द्वारकाधीश की यात्रा में आसानी होगी. हरिद्वार उत्तर भारत का सबसे प्रमुख तीर्थ स्थल है, वहीं वेरावल से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और ओखा से द्वारकाधीश मंदिर बेहद नजदीक हैं. इस ठहराव से श्रद्धालुओं को बिना बदले सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

पाली. पाली जिले के फालना और बाली क्षेत्र के लोगों की बरसों पुरानी मुराद आखिरकार पूरी हो गई है. धार्मिक यात्राओं पर जाने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने फालना स्टेशन पर दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को हरी झंडी दे दी है. अब हरिद्वार, सोमनाथ और द्वारकाधीश के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

हरिद्वार-वेरावल एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एक्सप्रेस का अब फालना स्टेशन पर ठहराव होगा. पाली केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ठहराव को स्वीकृति दी है. अब उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ हरिद्वार से लेकर गुजरात के सोमनाथ और द्वारकाधीश दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की राह बेहद आसान होने वाली है.

पाली सांसद के प्रयासों से मिली हरी झंडी
पाली संसदीय क्षेत्र के फालना रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से चली आ रही जनआकांक्षाओं को पंख लग गए हैं. केंद्र सरकार ने फालना स्टेशन पर दो प्रमुख ट्रेनें- हरिद्वार-वेरावल एक्सप्रेस (14326/14325) और हरिद्वार-ओखा एक्सप्रेस (14328/14327) के ठहराव (Stoppage) को हरी झंडी दे दी है.
धार्मिक और व्यापारिक कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों के फालना में ठहराव से पाली के साथ-साथ सिरोही और आसपास के बड़े हिस्से को सीधा फायदा मिलेगा. हरिद्वार उत्तर भारत का सबसे प्रमुख तीर्थ स्थल है, वहीं वेरावल से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और ओखा से द्वारकाधीश मंदिर बेहद नजदीक हैं. इस ठहराव से श्रद्धालुओं को बिना बदले सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी. यह ट्रेनें राजस्थान के जयपुर, किशनगढ़, अजमेर और फालना होते हुए गुजरात के प्रमुख शहरों को जोड़ती हैं, जिससे व्यापारिक आवाजाही को भी नई गति मिलेगी.

सांसद ने जताया पीएम और रेल मंत्री का आभार
सांसद पीपी चौधरी ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि “पाली संसदीय क्षेत्र में यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करना और रेल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है. क्षेत्र की जनता की जरूरतों के अनुसार लगातार रेल मंत्रालय के सामने पैरवी की जा रही है.”

क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
फालना रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों के ठहराव की खबर मिलते ही स्थानीय नागरिकों, व्यापारी मंडलों और यात्रियों ने एक-दूसरे को बधाई दी. लोगों का कहना है कि अब हरिद्वार में अस्थि विसर्जन व धार्मिक स्नान तथा गुजरात के देवस्थानों की यात्रा के लिए लोगों को अन्य बड़े स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.



Source link