सूर्यवंशी-कुलदीप IN, भुवनेश्वर की सरप्राइज एंट्री! आखिरी T20I की प्लेइंग XI?
Last Updated:
India Predicted XI vs West Indies 5th T20I: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन पर अभी से चर्चा होनी शुरू हो चुकी है. पूरे श्रृंखला में बाहर बैठे वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की चर्चा तेज है. अगर ओपनिंग में बदलाव हुआ तो नीचे बॉलिंग अटैकर में भी कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है. इंजर्ड अर्शदीप की जगह भुवनेश्वर कुमार को पैराशूट एंट्री करवाने की खबरें भी सोशल मीडिया पर तेज है.
पांचवें टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैच की टी-20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. दोनों टीम दो-दो मैच जीती है, अब श्रृंखला का फैसला 17 अक्टूबर यानी शनिवार को बेंगलुरु में होगा. शुरुआती चार मैच की तरह एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी रनों की बरसात होनी तय है. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव हो सकते हैं. अपनी बारी का इंतजार कर रहे वैभव सूर्यवंशी के अलावा भुवनेश्वर कुमार की भी टीम में सरप्राइज एंट्री हो सकती है.
वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे आखिरी मैच?
15 साल के वैभव पिछले चार मैच से बेंच पर बैठे हुए हैं. ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ने अलग-अलग मैच में रन बनाए हैं. बेंगलुरु की जनता उम्मीद लगाई बैठी है कि युवा सनसनी को वह बल्लेबाजी करते देख पाएंगे, लेकिन इसकी उम्मीद कम ही है. भले ही वह इस मौके के हकदार क्यों न हों.
अर्शदीप चोटिल, भुवी की पैराशूट एंट्री?
सोशल मीडिया पर डिमांड हाई है कि भुवनेश्वर कुमार को पांचवें मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में डायरेक्ट एंट्री दी जाए. दरअसल, अर्शदीप सिंह चौथे मैच में बैटिंग करते हुए इंजर्ड हो गए थे, उनके बॉलिंग आर्म में तेज गेंद लगी, जिसके बाद वह रिटायर्ट हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे, ऐसे में अब हल्ला आम है कि भुवनेश्वर कुमार जो स्क्वॉड का हिस्सा भी नहीं हैं, उन्हें अर्शदीप की जगह डायरेक्ट आखिरी मैच में खिलाया जाए क्योंकि वह बेंगलुरु स्थित CoE में न्यूजीलैंड टूर की तैयारी कर रहे हैं. आपको याद होगा कि भारत के इस अनुभवी तेज गेंदबाज को करीब चार साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम में जगह मिली है. 36 साल के भुवी आईपीएल 2025 और 2026 में कातिलाना गेंदबाजी कर रहे थे.
अश्विन ने कहा- कुलदीप को बाहर बिठाना समझ से परे
कुलदीप यादव को लखनऊ और रांची में खेले गए शुरुआती दो टी-20 में खिलाया गया था, लेकिन इंदौर और हैदराबाद में खेले गए अगले दो मैच से बाहर कर दिया गया था. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने पहले मैच में 33 रन देकर दो विकेट लिए, लेकिन, रांची में खेले गए मैच में उन्होंने 53 रन लुटाए, जिसमें भारत हार गया था. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुलदीप की तरफदारी करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज उनकी गुगली और लेग स्पिन को नहीं समझ पा रहे हैं. ऐसे में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना समझ से परे हैं, क्योंकि कुलदीप की मौजूदगी से 15 से 20 रन का अंतर पड़ सकता है. कुलदीप इस महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में तीन मैचों में सात विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने थे.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह