BSUSC History Assistant Professor Result: बिहार में इतिहास असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट जारी, 1.5 साल पहले हुआ था इंटरव्यू

BSUSC History Assistant Professor Result: बिहार में इतिहास असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट जारी, 1.5 साल पहले हुआ था इंटरव्यू


Last Updated:

BSUSC History Assistant Professor Result: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने इतिहास विषय में 316 पदों के लिए सहायक प्राध्यापक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. 1.5 साल के लंबे इंतजार के बाद 315 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. इसमें सामान्य वर्ग का कटऑफ 88.43 अंक रहा. कैटेगरी के हिसाब से जानिए कटऑफ की हर डिटेल.

Zoom

BSUSC History Assistant Professor Result: इस भर्ती के लिए इंटरव्यू डेढ़ साल पहले हुए थे

नई दिल्ली (BSUSC History Assistant Professor Result). बिहार के उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना ने इतिहास विषय में सहायक प्राध्यापक पदों का फाइनल रिजल्ट और कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं. अभ्यर्थी पिछले 1.5 साल से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद कानूनी अड़चनों और याचिकाओं के चलते परिणाम अटका हुआ था.

आयोग ने पटना हाईकोर्ट की गाइडलाइंस और शिक्षा विभाग से मिले Revised Vacancy Requisition के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की है. इतिहास विषय में कुल 316 पदों के मुकाबले 315 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. रिजल्ट जारी होते ही बिहार के डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इतिहास के प्रोफेसर की कमी काफी हद तक दूर हो सकेगी. जानिए इतिहास के रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी और कैटेगरी वाइज कटऑफ का पूरा लेखा-जोखा.

BSUSC रिजल्ट: 1.5 साल का इंतजार खत्म, फरवरी 2025 में हुआ था इंटरव्यू

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू 19 से 24 फरवरी 2025 के बीच हुए थे. इंटरव्यू खत्म होने के बाद से ही उम्मीदवार लगातार सरकारी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. आयोग के अनुसार, पटना हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं और सिंगल बेंच के आदेशों के बाद आए कानूनी मोड़ों के कारण परिणाम घोषित करने में समय लगा. अब संशोधित अधियाचना (Revised Vacancy Requisition) और अदालती आदेशों का पालन करते हुए अंतिम रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया है.

किस कैटेगरी में कितना रहा कटऑफ?

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों के एकेडमिक मार्क्स और इंटरव्यू में मिले अंकों को मिलाकर मेरिट लिस्ट बनाई है. विभिन्न श्रेणियों का कटऑफ यहां चेक कर सकते हैं:
  • सामान्य वर्ग: कटऑफ 88.43 अंक रहा, जबकि सामान्य महिला वर्ग का कटऑफ 83.68 अंक दर्ज किया गया.
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): ईडब्ल्यूएस पुरुष का कट-ऑफ 81.82 और महिला वर्ग का 81 अंक निर्धारित हुआ.
  • पिछड़ा वर्ग (BC) और ईबीसी (EBC): बीसी का कटऑफ 83 (महिला 80), जबकि ईबीसी और ईबीसी महिला दोनों का कट-ऑफ 74.28 अंक रहा.
  • एससी और एसटी: अनुसूचित जाति (SC) का 76 (महिला 71) और अनुसूचित जनजाति (ST) का कटऑफ 48 अंक रहा.
  • अन्य आरक्षित श्रेणियां: डब्ल्यूबीसी (WBC) के लिए 76, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों (FFD) के लिए 78, दृष्टि दिव्यांग के लिए 61 और मूक-बधिर दिव्यांग श्रेणी के लिए 63 अंक कटऑफ तय की गई है.

सामान्य वर्ग से 111 उम्मीदवारों का चयन

कुल 315 चयनित उम्मीदवारों में से सामान्य वर्ग से 111 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इसके अलावा, WBC श्रेणी में 14 उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया गया है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने ट्रांसपेरेंट तरीके से पूरी लिस्ट ऑफिशियल पोर्टल पर अपलोड कर दी है. इंटरव्यू में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और मार्क्स चेक कर सकते हैं.

विश्वविद्यालयों में दूर होगी शिक्षकों की कमी, पढ़ाई में आएगा सुधार

बिहार के विश्वविद्यालयों में पिछले कई सालों से असिस्टेंट प्रोफेसरों की भारी कमी बनी हुई थी. इससे हायर एजुकेशन की क्वॉलिटी पर असर पड़ रहा था. इतिहास जैसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय विषय में 315 नए प्रोफेसर के आने से क्लासेस में पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा. लंबे समय से घटे स्टूडेंट-टीचर रेशियो में सुधार आएगा और रिसर्च को भी नया बढ़ावा मिलेगा.

आगे की प्रक्रिया: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कॉलेज अलॉटमेंट

फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और काउंसलिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से मेरिट और चॉइस के आधार पर विभिन्न विश्वविद्यालयों और Constituent कॉलेज में पोस्टिंग दी जाएगी. जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें जल्द ही जॉइनिंग लेटर मिलने की उम्मीद है.



Source link