Bank Holiday: 17 अक्टूबर को SBI, एक्सिस बैंक, HDFC समेत सभी बैंक क्या रहेंगे बंद? देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: 17 अक्टूबर को SBI, एक्सिस बैंक, HDFC समेत सभी बैंक क्या रहेंगे बंद? देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट


अगर आप शनिवार को बैंक जाकर चेक जमा करने, पैसे से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने या दूसरी बैंकिंग सर्विसेस का इस्तेमाल करने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ये जरूर पता कर लें कि आपका बैंक खुला है या नहीं. असल में, अक्टूबर में दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे त्यौहारों के चलते कई राज्यों में बैंक शाखाओं के कामकाज पर असर पड़ने वाला है. हालांकि, हर राज्य में एक ही दिन छुट्टी नहीं होगी. बैंक की छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑफिशियल लिस्ट के आधार पर तय होती हैं.

17 अक्टूबर 2026 को महीने का तीसरा शनिवार है. आमतौर पर बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है. लेकिन इस बार महा सप्तमी के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. देश के बाकी हिस्सों में शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

17 अक्टूबर को कहां बंद रहेंगे बैंक?

RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, शनिवार, 17 अक्टूबर को महा सप्तमी की वजह से त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे. अगरतला समेत राज्य के बैंक में सरकारी और प्राइवेट बैंकों की ब्रांच में नियमित कामकाज नहीं होगा. महा सप्तमी दुर्गा पूजा का अहम दिन है. इस अवसर पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है और त्रिपुरा में त्यौहार को लेकर विशेष उत्साह रहता है. इसी वजह से राज्य में बैंक ब्रांच लिए अवकाश निर्धारित किया गया है.

हालांकि, पश्चिम बंगाल में भी बैंक कर्मचारियों की ओर से 17 अक्टूबर को छुट्टी की मांग की गई है. लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस दिन वहां बैंक बंद रहने की आधिकारिक ऐलान नहीं है. इसलिए ग्राहकों को अपने बैंक और स्थानीय छुट्टी लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए.

अक्टूबर में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अक्टूबर के दूसरे हिस्से में दुर्गा पूजा, दशहरा और अन्य त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. छुट्टियों की तारीखें राज्य के अनुसार अलग हो सकती हैं.

  • 18 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  • 19 अक्टूबर, सोमवार- महा अष्टमी, महा नवमी और दुर्गा पूजा के अवसर पर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी.
  • 20 अक्टूबर, मंगलवार- विजयादशमी और दशहरा के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 अक्टूबर, बुधवार- कुछ राज्यों में दुर्गा पूजा और विजयादशमी के चलते अवकाश रहेगा.
  • 22 और 23 अक्टूबर- सिक्किम में दुर्गा पूजा और दशैन के कारण बैंक बंद रह सकते हैं.
  • 24 अक्टूबर, शनिवार- महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
  • 26 अक्टूबर, सोमवार- कुछ राज्यों में लक्ष्मी पूजा और महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 29 अक्टूबर, गुरुवार- हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के कारण स्थानीय अवकाश रहेगा.
  • 31 अक्टूबर, शनिवार- गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर बैंक बंद रह सकते हैं.

ध्यान दें कि हर छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होती. बैंक जाने से पहले RBI की राज्यवार छुट्टी सूची देखना बेहतर रहेगा.

बैंक बंद होने पर भी कैसे होंगे काम?

बैंक ब्रांच बंद रहने पर भी कई डिजिटल सर्विसेस चालू रहती हैं. ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. ATM से नकदी निकालने और बैलेंस चेक करने जैसी सर्विसेस भी आमतौर पर उपलब्ध रहती हैं. हालांकि, चेक जमा करने, ब्रांच में डॉक्यूमेंट्स जमा कराने और बैंक कर्मचारियों की मदद से होने वाले कुछ काम छुट्टी के कारण अटक सकते हैं. इसलिए अगर आपका काम ब्रांच में जाकर ही हो सकता है, तो उसे छुट्टी से पहले से पूरा करने की कोशिश करें.



Source link