24 KM माइेलज, सनरूफ…कीमत मात्र ₹7,39,990! Tata Motors की इस SUV को दनादन खरीद रहा मिडिल क्लास

24 KM माइेलज, सनरूफ…कीमत मात्र ₹7,39,990! Tata Motors की इस SUV को दनादन खरीद रहा मिडिल क्लास


होमफोटोऑटोकार

Tata Motors की इस SUV को दनादन खरीद रहा मिडिल क्लास, जानिए कीमत- खासियत

Last Updated:

Tata Car Sales September 2026: टाटा मोटर्स की कारों में सितंबर में किस मॉडल को सबसे ज्यादा ग्राहक मिले और किसने बिक्री में लंबी छलांग लगाई? Nexon और Punch के बीच मामूली अंतर रहा, जबकि Sierra, Tiago और Harrier भी टॉप मॉडल्स में शामिल रहे. वहीं, नई Tata Aeris ने लॉन्च के तुरंत बाद टॉप-10 में जगह बना ली. जानिए सभी प्रमुख टाटा कारों की बिक्री, कीमत और खासियतों की पूरी डिटेल.

Tata Nexon/EV: इसने सितंबर में 20,456 यूनिट की बिक्री दर्ज की. नेक्सॉन की एक्स-शोरूम कीमत ₹7,39,990 से शुरू होती है. इसका मस्कुलर और मॉडर्न डिजाइन, प्रीमियम लेदर इंटीरियर, 10.25-इंच टचस्क्रीन और वेंटिलेटेड सीट्स ग्राहकों को आकर्षित करते हैं. सेफ्टी में इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है. इसमें 1.2L टर्बो-पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन मिलते हैं, जो 17-24 kmpl का माइलेज और EV में करीब 465 km तक की रेंज देते हैं.

Tata Punch/EV: पंच ने 27.95% की शानदार वृद्धि के साथ 20,333 यूनिट सेल का आंकड़ा छुआ है. इसकी कीमत ₹6.13 लाख से ₹10.20 लाख (EV ₹10 लाख से शुरू) है. कॉम्पैक्ट SUV डिजाइन और डुअल-टोन इंटीरियर इसे यंग लुक देते हैं. इसमें डिजिटल क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा और 5 स्टार सेफ्टी मिलती है. ये 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन (CNG विकल्प सहित) में उपलब्ध है, जो 18 से 27 km/kg का माइलेज और EV में 421 km तक रेंज देती है.

Tata Sierra/EV: लिस्ट में सिएरा तीसरे नंबर पर है. इसने 7,205 यूनिट सेल का आंकड़ा छुआ है. इसका रेट्रो-मॉडर्न बॉक्सी डिजाइन और लाउंज जैसा बड़ा इंटीरियर बेहद आकर्षक है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ADAS और 5-स्टार लेवल की सुरक्षा मिलती है. ये मॉडर्न टर्बो-पेट्रोल और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है, जो 15-18 kmpl माइलेज और लगभग 500 km की रेंज प्रदान करती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Tata Tiago/EV: टियागो ने सितंबर में 7,043 यूनिट की बिक्री हासिल की है. इसकी कीमत ₹5.65 लाख से ₹8.90 लाख (EV ₹7.99 लाख से शुरू) है. इसका स्टाइलिश हैचबैक डिजाइन, आरामदायक 5-सीटर केबिन, टचस्क्रीन और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल इसे खास बनाते हैं. 4-स्टार सेफ्टी वाली ये कार 1.2L रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन में आती है, जो 19-20 kmpl (CNG में 26+ km/kg) माइलेज और EV में 315 km तक रेंज देती है.

Tata Harrier/EV: हैरियर ने इस महीने कुल 3,082 यूनिट की बिक्री दर्ज की है. इसकी कीमत लगभग ₹15.50 लाख से ₹26.50 लाख है. ये बोल्ड और एग्रेसिव डिजाइन, लग्जरी इंटीरियर, 12.3-इंच स्क्रीन और ADAS सेफ्टी पैकेज के साथ आती है. सेफ्टी में इसे Bharat NCAP से 5-स्टार मिले हैं. इसमें 2.0 लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन मिलता है, जो 168 bhp पावर और करीब 14-16 kmpl का माइलेज देता है.

Tata Altroz: अल्ट्रोज़ ने सितंबर में 2,944 यूनिट की बिक्री की हासिल की है. इसकी कीमत ₹6.65 लाख से ₹11.35 लाख तक है. शार्प स्पोर्टी डिजाइन, फ्लैट-फ्लोर प्रीमियम इंटीरियर, सनरूफ और हरमन साउंड सिस्टम इसकी खासियत हैं. 5-स्टार सेफ्टी वाली ये प्रीमियम हैचबैक 1.2L पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन में उपलब्ध है, जो 19 से 23 kmpl तक का शानदार माइलेज देती है.

Tata Curvv/EV: कर्व ने 66.67% की भारी वृद्धि दर्ज करते हुए 2,610 यूनिट की बिक्री की है. कीमत ₹10 लाख से ₹19 लाख (EV ₹17 लाख से ₹22 लाख) है. इसका कूपे-SUV डिजाइन सबसे यूनिक है. इसमें 12.3-इंच डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, लेवल-2 ADAS और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है. इसमें 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन मिलते हैं, जो 15-18 kmpl माइलेज और EV में 585 km तक की रेंज देते हैं.

Tata Aeris: नई एरिस ने आते ही टॉप-10 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसे 2,406 ग्राहक मिले. ये फ्यूचरिस्टिक एयरोडायनामिक डिजाइन, मिनिमलिस्ट प्रीमियम केबिन और बड़ी कनेक्टेड स्क्रीन से लैस है. कंपनी ने फिलहाल इसका कोई इलेक्ट्रिक वर्जन अभी नहीं लॉन्च किया है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link