हमीरपुर में बेतवा पुल की मरम्मत तेज, 19 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा काम, फिर नहीं मिलेगा जाम


Last Updated:

Hamirpur News : हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर बेतवा पुल की मरम्मत का काम चल रहा है. पुल के पिलर नंबर नौ और दस के पास दो एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त होने के कारण एक लेन बंद कर दी गई है. दूसरी लेन से दोनों तरफ के वाहनों को बारी-बारी निकाला जा रहा है.

Top Deals Inside

हमीरपुर में बेतवा पुल की मरम्मत तेज, 19 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा कामZoom

बेतवा पुल जल्द होगा शुरू.

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नेशनल हाईवे-34 स्थित बेतवा पुल के एक्सपेंशन जॉइंट की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है. शुरुआत में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. मगर, बाद में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग लिया गया. उनकी मदद से ही मरम्मत कार्य कराया जा रहा है. अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द पूरा काम कर लिया जाएगा.

मरम्मत का काम तेजी से चल रहा

हमीरपुर के बेतवा पुल पर मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है. नेशनल हाईवे-34 पर स्थित इस पुल के एक्सपेंशन जॉइंट में मरम्मत का काम कराया जा रहा है, ताकि पुल पर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सके. संबंधित अधिकारियों के मुताबिक, काम को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. 19 अक्टूबर तक मरम्मत पूरी होने की उम्मीद है. इसके बाद पुल पर आवागमन शुरू करने की तैयारी है.

क्या बोले अधिकारी?

एनएचएआई के मेंटेनेंस अधिकारी सौरभ यादव ने कहा कि एक्सपेंशन ज्वाइंट अधिक भार और ओवरलोडिंग के चलते क्षतिग्रस्त हुए थे. पहले इनकी अस्थायी मरम्मत कराई गई थी, लेकिन समस्या दोबारा सामने आने पर अब स्थायी मरम्मत की जा रही है. उन्होंने कहा कि 19 अक्टूबर तक काम पूरा हो जाएगा. इसके बाद पुल पर आवागमन शुरू हो सकेगा. मरम्मत कार्य रात-दिन कराया जा रहा है. 20 अक्टूबर की सुबह दोनों लेन पर यातायात शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. तब तक एक लेन से ही दोनों तरफ के वाहनों को निकाला जा रहा है.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुराने ज्वाइंट हटाकर नए लगा जा रहे हैं. इसके बाद वेल्डिंग, फिटिंग और कंक्रीट का काम होगा. मरम्मत पर करीब पांच लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. तकनीकी जांच में पुल के अन्य ज्वाइंट में खराबी नहीं मिली थी. पुल का स्लैब और बेयरिंग भी सुरक्षित है.



Source link