Last Updated:
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अब थिएटर से इंटरवल और शो खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म को महा-ब्लॉकबस्टर बताया. उन्होंने फैंस से कहा कि ये मूवी जरूर देखनी चाहिए. रितेश ने रजनीकांत के स्वैग की तारीफ करते हुए कहा कि सुपरस्टारडम का असली नाम ही रजनी सर हैं.
रितेश देशमुख ने ‘जेलर 2’ की तारीफ में पढ़े कसीदे. (फोटो साभार: IMDb)
नई दिल्ली. साउथ के थलाइवा यानी सुपरस्टार रजनीकांत का खुमार एक बार फिर दर्शकों और सेलेब्स के सिर चढ़कर बोल रहा है. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘जेलर 2’ को देखकर बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख भी उनके कायल हो गए हैं. रितेश ने शुक्रवार को थिएटर से ही फिल्म देखते वक्त सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. रजनीकांत के स्वैग और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ में कसीदे गढ़ते हुए रितेश ने कहा कि सुपरस्टारडम का असली मतलब ही रजनीकांत हैं.
रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘जेलर 2 देख रहा हूं, अभी इंटरवल हुआ है और महा ब्लॉकबस्टर…रजनी सर का औरा बिल्कुल अलग स्तर का है. डायरेक्टर नेल्सन और उनकी पूरी टीम को सलाम. खुद पर एक एहसान करें, यह फिल्म जरूर देखें , क्योंकि यह ‘हुकुम’ है… टाइगर का हुकुम.’
रितेश देशमुख ने ‘जेलर 2’ को बताया महा-ब्लॉकबस्टर
फिल्म खत्म होने के तुरंत बाद रितेश देशमुख ने एक और पोस्ट किया. इस बार उन्होंने लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर! बहुत ही शानदार अनुभव रहा. मैंने हर एंट्री पर तालियां बजाईं, सीटियां मारीं और खूब चीयर किया. थिएटर में तो जैसे कोई जश्न चल रहा था सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है.’
कमल हासन ने की ‘जेलर 2’ की तारीफ
ऋतिक रोशन का ‘जेलर 2’ में सरप्राइज कैमियो
बताते चलें कि ‘जेलर 2’ साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर जेलर का सीक्वल है. इसका डायरेक्शन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जो पिछले पार्ट के भी डायरेक्टर थे. सीक्वल मूवी में रजनीकांत के अलावा रम्या कृष्णन, एसजे सूर्या, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती ने काम किया है. खास बात है कि ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन का भी शानदार कैमियो देखने को मिलता है.