लिव इन पार्टनर का दबाया गला और नदी में फेंका, खुद थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट, हत्याकांड का खुलासा

लिव इन पार्टनर का दबाया गला और नदी में फेंका, खुद थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट, हत्याकांड का खुलासा


Last Updated:

लिव इन रिलेशन में रहने वाली एक महिला स्नेहलता की हत्या का मामला सामने आया है. सत्यप्रकाश नाम के एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को नदी में धक्का दे दिया. स्नेहलता भिंड में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. सत्यप्रकाश कानपुर घुमाने और शॉपिंग कराने के नाम पर अपने साथ लेकर गया और इदावा में पचनदा नाम की नदी में धक्का दे दिया. सत्यप्रकाश पहले से ही शादीशुदा था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नर्स स्नेहलता और आरोपी सत्यप्रकाश की तस्वीर.

भिंड. राजा-सोनम रघुवंशी, ट्विशा शर्मा मर्डर केस, मेरठ का नीला ड्रम मर्डर केस जैसे पिछले कुछ बरसों में शादी, एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर और लिव इन रिलेशनशिप में हत्याकांड के कई सारे मामले सामने आए हैं. अब एक नया सनसनीखेज हत्याकांड मध्य प्रदेश के भिंड से आया है. इस हत्याकांड का कनेक्शन उत्तर प्रदेश और बिहार से भी है. दरअसल, बिहार के नालंदा के रहने वाली एक महिला साल 2023 में नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए मध्य प्रदेश के भिंड आई थी. 8 अक्टूबर को कानपुर घूमने निकली थी और उसके बाद से लापता हो गई. स्नेहलता के लापता होने की रिपोर्ट सत्यप्रकाश उर्फ बादशाह जाटव ने थाने में दर्ज करवाई.

पुलिस ने जब मामले की जांच करने की शुरुआत की, तो पूरी परतें खुलती चली गईं. दरअसल, सत्यप्रकाश और स्नेहलता लिव इन रिलेशनशिप में थे. हालांकि, सत्यप्रकाश पहले से ही शादीशुदा था. साल 2023 में जब स्नेहलता भिंड के एक कॉलेज में नर्सिंग पढ़ाई करने आई, तो उसकी मुलाकात सत्यप्रकाश हुई. यह मुलाकात रोज होती थी. दोनों की दोस्ती और लिव इन रिलेशन में रहने लगे. पुलिस का कहना है कि सत्यप्रकाश की शादी 2014- 15 में हो जाने के बाद भी उसके कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ जिसका मलाल उसे रहता था.

जांच अधिकारी अमित सिकरवार ने न्यूज18 को एक्सक्लुसिव बताया कि स्नेहलता की हत्या के आरोपी सत्यप्रकाश ने 8 अक्टूबर को कानपुर घुमाने और शॉपिंग करवाने के बहाने ले गया. उसने रास्ते में गला दबा दिया और उसके बाद उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पचनदा (यमुना नदी) में उसे धक्का दे दिया. वापस भिंड आकर वह 13 अक्टूबर को भिंड शहर कोतवाली थाने में प्रेमिका स्नेहलता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.

पुलिस अधिकार ने बताया की, लेकिन जांच में कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे जिसके बाद पुलिस ने शक्ति से पूछताछ की, तो आरोपी सत्यप्रकाश ने सारा कच्चा-चिठ्ठा उगल दिए. सत्यप्रकाश ने बताया कि उसने अपना प्रेमिका महिला नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता को नदी में धक्का दे दिया है. इसके बाद से पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची है. एसडीआरएफ की टीम नदी में सर्च कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को स्नेहलता का शव नहीं मिल पाया है. पुलिस और एसडीआरएफ ने 16 अक्टूबर की सुबह भी सर्च अभियान शुरू कर दिया है.



Source link