रिलीज से एक दिन पहले ही पर्दे पर आएगी रणबीर कपूर-यश की ‘रामायण’, मेकर्स ने 300 पेड प्रिव्यू शोज का बनाया प्लान!

रिलीज से एक दिन पहले ही पर्दे पर आएगी रणबीर कपूर-यश की ‘रामायण’, मेकर्स ने 300 पेड प्रिव्यू शोज का बनाया प्लान!


Last Updated:

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज होने जा रही है. अब इस मेगा-बजट फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि मेकर्स दिवाली पर ग्रैंड रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी 4 नवंबर को देशभर में लगभग 300 पेड प्रिव्यू शो आयोजित करने जा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘रामायण’ को लेकर मेकर्स ने बनाया तगड़ा प्लान. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

नई दिल्ली. साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े सितारों से सजी इस मेगा बजट फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. खबरों की मानें तो 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आधिकारिक दस्तक देने से पहले मेकर्स फिल्म के सैकड़ों पेड प्रिव्यू शोज आयोजित करने की तैयारी में हैं. इसका मतलब है कि फैंस को ग्रैंड रिलीज से पहले ही बड़े पर्दे पर यह फिल्म देखने का मौका मिल सकता है.

फ्री प्रेस जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने से एक दिन पहले ही यानी 4 नवंबर को ‘रामायण’ के 300 प्रीपेड शोज रखे जाएंगे. पोर्टल से बात करते हुए एक सोर्स ने खुलासा किया, ‘हाल के सालों में बड़ी फिल्मों के पेड प्रिव्यूज ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा किया है. ऐसी फिल्मों को लेकर लोगों में ऐसा जुनून होता है कि वे दूसरों से पहले फिल्म देख लेना चाहते हैं. आजकल यह एक तरह का स्टेटस सिंबल बन चुका है. ‘रामायण’ के मामले में तो यह पुराने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ सकता है.,’

‘रामायण’ के न्यू पोस्ट ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट

रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं. मेकर्स ने 11 अक्टूबर को फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में यश खूंखार रावण के किरदार में छाए हुए हैं. इसी के साथ मेकर्स ने ऐलान किया है कि यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके एडवांस बुकिंग की शुरुआत 20 अक्टूबर यानी दशहरा से होगी.

नितेश तिवारी ने संभाली निर्देशन की कमान

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस एपिक फिल्म में रणबीर प्रभु श्रीराम, साई पल्लवी मां सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. इनके अलावा सनी देओल हनुमान के रोल में हैं और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे. यह फिल्म दो भागों में आ रही है और इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है. फिल्म के वीएफएक्स का जिम्मा ऑस्कर विजेता कंपनी DNEG के पास है, जबकि इसका संगीत एआर रहमान और हान्स जिमर ने मिलकर तैयार किया है.



Source link