रावण दहन के बाद चुपचाप कर लें राख के ये उपाय, दूर होंगी बाधाएं, चमकेगी किस्मत!

रावण दहन के बाद चुपचाप कर लें राख के ये उपाय, दूर होंगी बाधाएं, चमकेगी किस्मत!


होमताजा खबरधर्म

रावण दहन के बाद चुपचाप कर लें राख के ये उपाय, दूर होंगी बाधाएं, चमकेगी किस्मत!

Last Updated:

Dussehra Upay: नवरात्रि के समापन के बाद दशहरे का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन रावण दहन की परंपरा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दहन के बाद बचने वाली राख भी बेहद खास मानी जाती है. आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ विशेष उपाय.

उज्जैन. हिंदू धर्म में दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था. वहीं इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था. हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. क्या आप जानते हैं कि रावण दहन के बाद बचने वाली राख को भी बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे जुड़े कुछ खास उपाय जीवन की परेशानियां दूर करने, घर में सुख-समृद्धि लाने और धन लाभ के अवसर बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं. आइए, उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं रावण के पुतले की राख से जुड़े खास उपाय.

वैदिक पंचांग के अनुसार, अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर हो रही है. वहीं इस तिथि का समापन 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा लेकिन 20 अक्टूबर को दशमी तिथि दोपहर से शुरू हो रही है, जिसमें श्रवण नक्षत्र, प्रदोष काल और विजय मुहूर्त तीनों ही प्राप्त हो रहे हैं. ऐसे में इस साल दशहरा 20 अक्टूबर, दिन मंगलवार को ही मनाया जाएगा.

रावण दहन के बाद जरूर करें ये उपाय
1. दशहरे के दिन रावण दहन वाले स्थान की राख को लेकर अपने माथे पर लगाना काफी शुभ माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय से व्यक्ति को अपने शत्रुओं पर विजय मिल सकती है.

2. रावण दहन के बाद पुतले की बची हुई लकड़ी को अपने घर ला सकते हैं. इसके बाद इस लकड़ी को घर की तिजोरी या फिर धन रखने के स्थान पर रख दें. ऐसा करने से जातक को जीवन में आ रही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है.

3. रावण दहन की राख को लेकर अपने चारों तरफ घुमाएं और बाहर की ओर फेंक दें. इस उपाय को करने से व्यक्ति को नजर दोष से मुक्ति मिल सकती है.

4. रावण दहन की राख को अगर एक लाल कपड़े में बांधकर घर मुख्य द्वार पर बांध देते हैं, तो ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी का घर में प्रवेश नहीं होता और घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है.



Source link