‘भारत छोड़ो’ नोटिस के बाद इमरान खान की फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल, आंदोलन से बिगड़ा एक्टर के कमबैक का खेल


Last Updated:

इमरान खान 10 अक्टूबर को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन में शामिल हुए थे. उन्हें तब पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया था. मगर बाद में उनकी विदेशी नागरिकता को आधार बनाकर उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया. कानूनी विवाद के चलते अब इमरान खान की अगली फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ की रिलीज पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. दूसरी ओर, इमरान खान की लीगल टीम फैसले को कोर्ट में चैलेंज करने की तैयारी कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'भारत छोड़ो' नोटिस के बाद इमरान खान की फिल्म की रिलीज पर संकट के बादलZoom

इमरान खान 11 साल बाद फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से कमबैक करना चाहते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली: इमरान खान अपनी पार्टनर लेखा वाशिंगटन और कजिन जेन मैरी खान के साथ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. पुलिस ने 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान से उन्हें हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसी दिन उन्हें छोड़ दिया गया. फिर, बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उनका आरोप था कि विदेशी नागरिक इमरान खान का आंदोलन में शामिल होना नियमों का उल्लंघन है. पुलिस ने शिकायत ‘फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस’ को भेज दी, जिसने इमरान खान के नाम देश से बाहर निकालने का नोटिस जारी कर दिया. डिपोर्टेशन नोटिस मिलने के बाद इमरान खान की फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ की रिलीज में देरी हो सकती है.

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश मिला है. विवाद के चलते उनकी अगली फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ की रिलीज पर सवाल खड़े हो गए हैं. फिल्म को 18 दिसंबर को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसमें देरी की संभावना है. दरअसल, अभिनेता की स्थिति पर अनिश्चितता का माहौल है.’मिड-डे’ ने सूत्र के हवाले से बताया, ‘योजना यह थी कि दिवाली के बाद प्रमोशन शुरू किया जाए और फिल्म की रिलीज तक इसे आगे बढ़ाया जाए. लेकिन अब, इसे टालने पर चर्चा हो रही है. चूंकि नेटफ्लिक्स ने अभी तक रिलीज की डेट का ऐलान नहीं किया है, इसलिए इसे आगे खिसकाने पर विचार किया जा रहा है.’

11 साल बाद एक्टिंग में कमबैक
‘अधूरे हम अधूरे तुम’ के साथ इमरान खान 11 साल के ब्रेक के बाद एक्टिंग में कमबैक कर रहे हैं. सूत्र ने आगे कहा, ‘टीम यह जाने बिना कोई कैंपेन शुरू नहीं करना चाहती कि इमरान से जुड़े हालात आगे क्या मोड़ लेते हैं.’ उन्हें आखिरी बार 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में देखा गया था. दानिश असलम के निर्देशन में बन रही फिल्म में भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में हैं. विवाद के बीच, इमरान खान की लीगल टीम ‘फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस’ के आदेश को अदालत में चुनौती देने की योजना बना रही है.



Source link