Last Updated:
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अंश प्रांशी को घर ले आता है जिससे घर में नया ड्रामा शुरू होता है. गौतम रोने का नाटक करता है और वसुंधरा प्रांशी को वापस लाने की चाल चलती है. दूसरी तरफ बिल्डर्स के खिलाफ लड़ रही अनुपमा का सामना मोहनलाल माथेला से होता है जिससे माहौल और गरम हो जाता है.
नई दिल्ली: ‘अनुपमा’ शो में इस बार काफी बड़ा ड्रामा देखने को मिला है. आज का एपिसोड नवरात्रि की तैयारियों से शुरू होता है. घर के सभी लोग पूजा की तैयारी कर रहे हैं. अनुपमा सब के साथ गणेश पूजा करती है और आरती भी गाती है. वह पूरे परिवार की खुशी और सलामती की दुआ मांगती है. वहीं दूसरी तरफ घर में पैसों की चिंता भी साफ दिख रही है. अंश अपनी कस्टडी केस जीतकर प्रांशी को घर ले आया है. अनुपमा खुशी से प्रांशी का वेलकम करती है.
लेकिन प्रेर्णा प्रांशी को देखकर खुश नहीं है. परितोष प्रांशी के खर्चों को लेकर चिंता जताता है. पाखी उसे समझाती है कि जब जिम्मेदारी अंश की है तो वह टेंशन क्यों ले रहा है.
गौतम का झूठा ड्रामा
कस्टडी हारने के बाद गौतम रोने का नाटक करता है. वह अनुपमा पर इल्जाम लगाता है कि उसकी वजह से सब खराब हुआ है. वसुंधरा सोच में पड़ जाती है कि अच्छा वकील करने के बाद भी वे केस कैसे हार गए. अनिल कहता है कि गौतम बस ऑफिस से बचने के लिए ऐसा कर रहा है. प्रेम, राही और बाकी लोग उसे घर वापस जाने की सलाह देते हैं.
वसुंधरा की नई चाल
अंश प्रांशी को पाकर बेहद खुश है. वह प्रांशी को खुद से दूर नहीं करना चाहता. हसमुख उसकी फीलिंग्स को समझता है. दूसरी तरफ वसुंधरा हार मानने को तैयार नहीं है. वह चेतावनी देती है कि अनुपमा भले ही तीन चार दिन खेल ले, लेकिन वह प्रांशी को वापस लाकर ही रहेगी. बिल्डर्स से परेशान लोगों की मदद करते हुए अनुपमा टूट जाती है. एक और कस्टमर माथेला बिल्डर्स के खिलाफ लड़ने से मना कर देता है. अनुपमा अपनी बेबसी पर रोती है. तभी एक लड़की देवी दुर्गा के रूप में उसके सामने आती है. भीड़ में से एक औरत उसे पूरा सपोर्ट देने का भरोसा देती है.
प्रीकैप में बड़ा ट्विस्ट
प्रीकैप में मोहनलाल माथेला अनुपमा से मिलता है. वह अनुपमा को आर्डर देकर बैठने को कहता है. मोहनलाल की यह हरकत देखकर अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ता है. आगे देखना काफी मजेदार होगा कि अनुपमा कैसे इस लड़ाई को जीतती है.