दिल्ली एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख भड़के वैभव सूर्यवंशी, बोले- ‘रील्स के…
Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi angry on paparazzi: वैभव सूर्यवंशी दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश के बीच रील्स बना रहे पैपराजी पर गुस्सा हो गए. उन्होंने कहा, ‘रील्स के चक्कर में ठुक जाओगे आप!’ 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में शामिल होने राजधानी पहुंचे थे. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले प्लेइंग इलेवन में अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी फोटोग्राफर को देखकर भड़क उठे.
नई दिल्ली. नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर झमाझम बारिश के बीच जब युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने कदम रखा, तो वहां का माहौल एकदम से दिलचस्प हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और उनके भव्य सम्मान समारोह में शिरकत करने राजधानी पहुंचे इस 15 वर्षीय बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज का सामना एक ऐसे वाकये से हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी फैला दी. बारिश की बूंदों से सराबोर और पानी से भीगे रास्तों पर ट्रैफिक अपनी रफ्तार में था, लेकिन एक पैपराजी अपनी धुन में मग्न था. वह मौसम की परवाह किए बिना और सड़क की सुरक्षा को ताक पर रखकर बस अपने कैमरे में इस युवा स्टार को कैद करने की जिद पर अड़ा था और लगातार रील्स बना रहा था. जैसे ही वैभव की नजर इस लापरवाह कैमरामैन पर पड़ी, उनका पारा चढ़ गया. उन्होंने बिना कोई मौका गंवाए उस शख्स को तीखी चेतावनी दी और गुस्से व तल्खी भरे अंदाज में दो टूक कह डाला, ‘रील्स के चक्कर में ठुक जाओगे आप!’
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस समय राजधानी में भारतीय एशियाई खेल पदक विजेताओं को सम्मानित करने वाले एक खास समारोह का हिस्सा बनने आए हैं. जापान में हुए साल 2026 के एशियाई खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद, भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों समेत अन्य पदक विजेता एथलीटों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला है.
View this post on Instagram